राशिफल

28 फरवरी से मेष राशि में प्रवेश करेगा शुक्र ग्रह, सभी राशियों पर पड़ेगा इसका असर, जानें राशिफल

28 फरवरी से शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है और इस परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है। शुक्र ग्रह मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा और 28 मार्च तक इस राशि में रहेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के जातकों के जीवन में शुक्र का ये राशि परिवर्तन परेशानी खड़ी कर सकता है।

जानें शुक्र का ये राशि परिवर्तन आपके जीवन में क्या लाएगा बदलाव

मेष राशि

शुक्र ग्रह मेष राशि में ही प्रवेश करने वाला है। शुक्र ग्रह के मेष राशि में आने से इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। मेष राशि के लोगों को कार्य में वृद्धि मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन के कारण वृषभ राशि के जातकों को परेशानी होने वाली है और इस राशि के लोगों को धन हानि भी हो सकती है। द्वादश शुक्र होने के कारण खर्चे में बढ़ोतरी आएगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए शुक्र एकादश रहेगा यानी इस राशि पर ये परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाओं मिलेंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी और सोया हुआ भाग्य  जाग जाएगा। इस राशि के लोगों को मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र नवम रहेगा। इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी। जीवन की बाधाएं दूर होंगी और आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का ये परिवर्तन हानिकारक साबित होगा। इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है और किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जो लोगों अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है और उन्हें जीवन साथी मिल सकता है। साथ में ही नए दोस्त भी बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को शारीरिक कमजोरी हो सकती है और बीमार पड़ सकते हैं। साथ में ही दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। इसलिए इस राशि के लोग सावधान रहें और सतर्कता के साथ काम करें।

धनु राशि

शुक्र ग्रह धनु राशि के लोगों के लिए शुभ फल लाएगा और नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने के साथ साथ परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे बन जाएंगे।

मकर राशि

तनाव बढ़ सकता है और कार्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक को धन लाभ होगा। हालांकि गुस्से के कारण काम भिगड़ सकते हैं। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम करें।

मीन राशि

इस राशि के लिए को द्वितीय शुक्र धन लाभ देने वाला है और कार्य में बढ़ोत्तरी मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार के लोगों से प्यार मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

Back to top button