विशेष

क्रिकेट छोड़ किसानी कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, खेतों में उगा रहे तरबूज और पपीते-देखिये वीडियो

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी आजकल किसानी कर रहे हैं. यह बात सुनकर आपको बहुत हैरानी हो रही होगी पर यह बात पूरी तरह से सच है. जी हां, इस बात की जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धोनी खेतो में किसानी करते नज़र आ रहे हैं. बुधवार के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, इस वीडियो में वह ‘जैविक खेती’ की शुरुआत करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धोनी ने लिखा है, “रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है. इस बार बहुत उत्साहित हूं”


इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कैसे ‘माही’ खेती की शुरुआत करने से पहले विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं. पूजा के दौरान धोनी नारियल भी फोड़ते हैं. नारियल फोड़ने के बाद धोनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते नज़र आ रहे हैं. गौरतलब है की आजकल महेंद्र सिंह धोनी रांची में हैं. धोनी रांची में अपने दोस्तों के साथ घूम रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं.धोनी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के अलावा जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं और साथ ही जिम में पसीना भी बहा रहे हैं. बुधवार के दिन धोनी अपने बहुत सारे पुराने दोस्तों के साथ रांची में मौजूद पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी गए थे. इस दौरान धोनी खुद कार ड्राइव कर रहे थे.

काफी लम्बे समय के बाद महेंद्र सिंह धोनी बहुत बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले है. धोनी एक बार फिर से आईपीएल 2020 में अपनी बल्लेबाजी के जलवे दिखाने वाले हैं.. 2 मार्च से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दोबारा टीम के साथ जुड़ जाएंगे. पर क्रिकेट की शुरुआत से पहले आजकल सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैपटन धोनी बिलकुल नए रूप में नजर आ रहे हैं. दरअसल, अब धोनी खेती किसानी करने की सोच रहे हैं. इतना ही नहीं, धोनी ने इस बात पर अमल भी शुरू कर दिया है.

धोनी की उम्र 38 साल है और आजकल धोनी ने जैविक खेती की शुरुआत कर दी है. आजकल धोनी अपने गृहनगर रांची में तरबूज और पपीते की खेती के गुर सीख रहे हैं. ख़बरों के अनुसार धोनी ने अब अपने रिटायरमेंट प्लान पर काम करना आरम्भ कर दिया है. उधर, काफी लम्बे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे माही ने एक बार फिर से आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2020 मैच का आरम्भ चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के दरम्यान 29 मार्च को मुंबई में खेला जायेगा.

Back to top button