दिलचस्प

एक-दूसरे पर रंग डालने पर करवा दी जाती है शादी, अनोखे तरह से यहां खेली जाती है होली

होली का पर्व पूरे भारत में मनाया जाता है और इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाया करते हैं। हालांकि भारत के कई हिस्सों में होली को अलग तरह से मनाया जाता है और इन जगहों पर रंगों के अलावा लड्डू, फूलों और डंडों से भी होली खेली जाती है। तो आइए जानते है किन जगहों पर अनोखे तरह से ये होली खेली जाती और होली के दौरान क्या किया जाता है।

ब्रज की होली

ब्रज में खेली जाने वाली होली को लड्डू मार होली के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस दिन ब्रज के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करने के बाद एक दूसरे पर लड्डू मारा करते हैं। इस दिन मंदिर में पूजा करने के बाद पुजारी सभी श्रद्धालुओं पर लड्डूओं की बरसात करते हैं और इन लड्डू को प्रसाद मानकर खाया जाता है।

वृंदावन की होली

वृंदावन में होली के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है और इस जगह पर रंगों के साथ-साथ फूलों से भी होली खेली जाती है और लोग एक दूसरे पर फूल फेंकते हैं। इतना ही नहीं वृंदावन में होली 7 दिनों तक मनाया जाता है और लोग जोश के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। यहां खेली जाने वाली होली को देखने के लिए विदेश से भी लोग वृंदावन आया करते हैं।

जमशेदपुर की होली

होली के पर्व में हर कोई एक दूसरे पर रंग डलता है और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाता है। रंगों के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। इसी वजह से इस त्योहार को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। हालांकि झारखंड के एक गांव में अगर होली के दिन लड़का और लड़की एक दूसरे पर रंग डाल दें, तो उनकी  शादी करवा दी जाती है। ये अनूठी परंपरा झारखंड के जमशेदपुर जिले की है। इन आदिवासियों के अनुसार ये परंपरा इनके समुदाय के लोग सदियों से मान रहे हैं और होली के दिन जो लड़का लड़की एक दूसरे पर रंग डाल देते हैं उनका विवाह करवा दिया जाता है।

जमशेदपुर जिले के आदिवासी होली से कुछ दिनों पहले ही रंगों से खेलना शुरू कर देते हैं और जोश के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। हालांकि होली के दिन ये लोग रंगों की जगह पानी का इस्तेमाल करते हैं और पानी से होली खेलते हैं। साथ में ही होली के दिन लड़का और लड़की इस बात का ध्यान भी रखते है कि अगर वो होली खेल रहे हैं। तो एक दूसरे पर रंग ना डालें। इस समुदाय के लोग रात के समय भी होली खेला करते हैं और एक-दूसरे पर पानी डालते हैं। होली मनाने के दौरान ये लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा भी जरूर पहनते हैं। साथ में खूब गाने भी गाते हैं।

बरसाना की होली

बरसाना में होली को अलग तरह से खेला जाता है और इस उत्सव के दिनों रंगों के साथ साथ डंडों और लाठियों से भी होली खेली जाती है। बरसाना में खेली जाने वाली होली के दौरान महिलाएं पुरुषों को डंडे और लाठियों से मारती हैं। जिसकी वजह से इस होली को लठमार होली भी कहा जाता है।

Back to top button