बॉलीवुड

इस वजह से हो रही है देवसेना की शादी में देरी, घर वालों को नहीं मिल रहा बाहुबली

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन फिल्म बाहुबली रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में ऐसी कमाई की जहां तक पहुंचने के लिए भारतीय फिल्मों का एक सपना बन गया है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल नामुमकिन है और ऐसा कई फिल्मों ने करने की कोशिश की। इस फिल्म से जुड़े हर किरदार काफी पसंद किया गया और उनमें से एक हैं देवसेना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी काफी चर्चा में रहीं। मगर अब इनके माता-पिता इनके लिए दुल्हा ढूंढने लगे क्योंकि अब इनकी उम्र काफी हो रही है। ये एक दिलचस्प खबर है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

क्या अब हो जाएगी अनुष्का शेट्टी की शादी?

‘बाहुबली’ फेम ना सिर्फ भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय नहीं रहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाने लगी हैं। वे अपने स्लिम फिगर और खूबसूरत चेहरे के कारण भी लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। 7 नवबंर, 1981 को कर्नाटक के पुत्तुर में जन्मी अनुष्का अब 38 साल की हो गई हैं और उनके माता-पिता को इनकी शादी की चिंता होने लगी है, हालांकि अनुष्का फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

कुछ खबरों के मुताबिक ये बात सामने आई है कि अनुष्का के पेरेंट्स उनके लिए दुल्हा ढूंढ रहे हैं और उन्होंने कुछ लड़कों से मुलाकात भी की है। साल 2017 के बाद से वे एक भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई, हालांकि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन वे अपने बढ़े हुए वजन के कारण सभी प्रपोजल रिजेक्ट कर रही हैं। साउथ फिल्मों में तो वे फिर भी नजर आ रही हैं क्योंकि वहां पर हीरोइन का स्लिम होना खास जरूरी नहीं है।

बहुत से लोग ये नहीं जानते कि उन्हें अभिनय का टिकट उनकी खूबसूरती और तंदरुस्ती के कारण ही उन्हें साउथ फिल्मों में काम मिल था। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का मंगलुरू में योगा सीखा करती थीं, जहां डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ को वे देखते ही पसंद आ गई थी। उन्हें तेलुगू फलि्म सुपर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला था।

अनुष्का का फिगर ज़ीरो था लेकिन उन्होने अपनी एक साउथ फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है। बढ़े हुए वजन के साथ भी अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आती हैं क्योंकि उनके चेहरे की क्यूटनेस ही लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करती है। मगर फिल्म बाहुबली के लिए वजन घटाया जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आईं। अब उनका मोटापा फिर बढ़ गया है और ये उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। अनुष्का अपनी शादी और अफेयर के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इनका अफेयर बाहुबली फेम प्रभास के साथ भी बताया गया लेकिन इन दोनों ने हमेशा ही इस बात से इंकार किया। आपको बता दें कि अनुष्का की पिछली फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में थे। इनकी अगली आने फिल्म निशब्दम है, जो रिलीज के लिए तैयार है।

Back to top button