विशेष

गांव के खेतों में सरेआम घूम रहे तीन खूंखार शेर, डर से गांव वाले छुपे अपने घरों में…. देखें वीडियो!

शेर इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। अपने सामने आने पर यह किसी को नहीं छोड़ता है। शेर यह नहीं देखता है कि इसके सामने कोई इंसान है या कोई जानवर, बस यह उसपर टूट पड़ता है। इसीलिए कोई भी इंसान शेर के सामने आने से डरता है। अगर कोई व्यक्ति चिड़ियाघर भी चला जाए तो वह पिंजरे से काफी दूरी बनाकर रहता है, कि क्या पता कब अनहोनी घट जाए। शेर की दहाड़ सुनकर ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है।

शेर होता है जंगल का राजा:

आप तो जानते ही हैं कि शेर जंगल का राजा होता है और यह जंगलों में रहना पसंद करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह जंगल का राजा जब किसी गांव में चला जायेगा तो क्या होगा। अभी हाल ही में एक वीडियो देखा गया है, जिसमें एक नहीं बल्कि तीन खूंखार शेर गांव के खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जंगल से भटककर गांव में आये शेर:

आपको बता दें यह घटना गुजरात के अमरेली में देखी गयी है। वहां के गीगासाण गांव के खेतों के पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन खूंखार शेरों को घूमते हुए देखा गया है। आपको बता दें यह शेर गिर के जंगलों से भटककर आ गए हैं। जबसे ये शेर रिहायसी इलाकों में आयें हैं तब से इनका आतंक चारों तरफ फैला हुआ है। लोगों ने डर के मारे घरों से निकलना बंद कर दिया है। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक कोई नहीं फंसा शेरों के चंगुल में:

आपको बता दें कि वीडियो 4 मार्च का है और इस वीडियो को वहीं के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से शूट किया है। इन सबके बीच एक अच्छी बात यह हुई है कि इन शेरों की वजह से अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से बिना किसी डर के ये तीनों शेर गांव के खेतों में घूम रहे हैं।

वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/1171180982994663/

Back to top button