विशेष

सार्वजनिक जगहों पर किस करना यहां पड़ सकता है महंगा, जानें कौन सी है वो जगहें!

जब दो लोग प्रेम में होते हैं तो उन्हें कुछ भी दिखाई या सुनाई नहीं देता है। वह दुनिया से दूर अपना एक अलग आशियाना बनाने का सपना देखते रहते हैं। प्रेम सही मायनों में एक अलग अहसास होता है। हर कोई किसी ना किसी के प्रेम में होता है। कुछ लोग अपने प्रेम का इजहार काफी जोरो-शोरों से करने के आदि होते हैं और इसी चक्कर में कई बार उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि प्रेम का इजहार करने पर किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हर देश पर चढ़ रहा पक्षिमी सभ्यता का रंग:

आप तो जानते ही हैं कि जब दो लोग आपस में प्रेम करते हैं तो वह एक दूसरे को किस भी करते हैं। पर बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि कुछ चीजें दुनिया से छुपकर की जाएं तभी ठीक है। आजकल हर देश के ऊपर पश्चिमी सभ्यता का रंग काफी तेजी से चढ़ रहा है। ऐसे में वो भी उनकी ही तरह बनने की कोशिश करते हैं, और परेशानियों में फंस जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सार्वजनिक जगहों पर किस करने पर आपको काफी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इन देशों में सार्वजनिक जगहों पर किस करना है मना:
*- दुबई:

वैसे तो दुबई एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां जाने के लिए हर कोई सोचता है। लेकिन आपको बता दें यहां पर सार्वजनिक जगहों पर किस करना एक अपराध माना जाता है। अगर आप भी दुबई जाने की सोच रहे हैं तो वहां जाकर किसी सार्वजनिक जगह पर किस करने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचें वरना आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

*- जिम्बाम्बे यूनिवर्सिटी:

इस यूनिवर्सिटी में किस करने पर पाबंंदी लगाई गयी है। अगर कोई भी छात्र इस यूनिवर्सिटी में किस करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। यही वजह है कि कई छात्रों ने यहां पढ़ना ही छोड़ दिया।

*- थाईलैंड:

आप भी सोच रहे होंगे कि थाईलैंड में सार्वजनिक जगहों पर किस करना कैसे अपराध हो सकता है? यह देश तो कई कामों के लिए मशहूर है। यहां लोग मसाज करवाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें यहां सार्वजनिक जगहों पर किस करने की आजादी नहीं है।

*- भारत:

अब अपने देश के बारे में तो जानते ही हैं आप। यहां पर सार्वजनिक जगहों पर किस करना सामाजिक नियमों के खिलाफ माना जाता है। इस वजह से यहां जो भी सार्वजनिक जगह पर किस करता है, उसे अपनी रातें जेल में गुजारनी पड़ती हैं।

*- कैथोलिक मास:

इस जगह पर भी किस करना मना है। यही वजह है कि यहां कपल्स एक दूसरे से काफी दूरी बनाकर रहते हैं।

Back to top button