स्वास्थ्य

इन वजहों से नसों में होते हैं ब्लॉकेज, लक्षण नज़र आने पर तुरंत करवाएं उपचार

नसों में ब्लॉकेज होना एक बीमारी होती है जिसके कारण खून का प्रवाह सही से नहीं हो पाता है। नसों में ब्लॉकेज होने की समस्या किसी को भी हो सकती है। नसों में ब्लॉकेज होने पर खूब दर्द होती है और जिस जगह की नसे ब्लॉक हो जाती हैं, वो हिस्सा नीला पड़ जाता है।

एक शोध के अनुसार नसों में ब्लॉकेज की समस्या भारत के युवकों में अधिक पाई जाती है और करीब 40-60 फीसदी भारतीय युवा नसों में ब्लॉकेज की बीमारी से ग्रस्त हैं। महिलाओं में भी ये समस्या काफी अधिक पाई जाती है और ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के बाद ही ये बीमारी होती है। शोध के अनुसार करीब 20 फीसदी महिलाएं इस समस्या का शिकार हैं।

नसों में ब्लॉकेज आने के पीछे कई सार कारण होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

1. खून का गाढ़ा होना नस के ब्लोक होने का मुख्य कारण माना जाता है। खून के गाढ़ा होने से खून का प्रवाह सही से नहीं होता है और नसें ब्लॉक हो जाती हैं।

2 .कई बार चोट लगने के कारण भी ब्लॉकेज हो जाती है।

3 .शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन होना भी नसों में ब्लॉक का कारण होता है।

4 .जो लोग अधिक तला हुआ और बाहर का खाना खाते हैं उनकी नसे भी ब्लॉक हो जाती हैं।

5. एक जगह पर घंटो तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियां न करने से नस आसानी से ब्लॉकेज का शिकार हो जाती है।

6. जिन लोगों का वजन अधिक होता है उन लोगों को नसें ब्लॉक होने का खतरा अधिक रहता है।

7. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी कई लोगों की नसे ब्लॉक हो जाती हैं।

नसों में ब्लॉकेज के लक्षण

नसों में ब्लॉकेज होने पर ये लक्षण नजर आते हैं।

  • नसों का नीला पड़ जाना।
  • जिस हिस्से की नसे ब्लॉक होती हैं वहां पर भारीपन महसूस होने लग जाता है।
  • मांसपेशियों में ऐंठन रहना।
  • पैरों के निचले हिस्से में सूजन और बेहद ही दर्द होना।
  • नसों के आसपास खुजली होना।

इस तरह से करें अपना बचान

1. नसों में ब्लॉकेज ना हो सके इसके लिए अपना विशेष ध्यान रखा करें। एक अच्छी जीवनशैली अपनाएं। अच्छी जीवनशैली अपनाने से ये बीमारी नहीं होती है। जो लोग

2. अच्छा आहार लेते हैं उन लोगों को ये रोग लगने का खतरा कम रहता है। दरअसल अच्छा खाना खाने से मोटापे नहीं होता है और नसों में ब्लॉकेज नहीं आती है।

3 .जो लोग एक्सरसाइज नहीं किया करते हैं। उन लोगों का खून गाढ़ा होने लग जाता है और नसे ब्लॉक हो जाती हैं। नसों में ब्लॉकेज आने से दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। इसलिए रोज एक्सरसाइज किया करें। एक्सरसाइज करने से खून का प्रवाह शरीर में सही से होता है।

रखें इन बातों का ध्यान

  • नसों में ब्लॉक महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। क्योंकि देरी करने से ये रोग गंभीर रुप ले सकता है।
  • नसों में ब्लॉकेज आने पर तला और घी युक्त खाने का सेवन ना करें। क्योंकि इस तरह का खाना खाने से खून और गाढ़ा हो जाता है।
  • इस रोग से ग्रस्त लोग केवल उबली हुई सब्जी और दाल का ही सेवन करें।

Back to top button