दिलचस्प

बेहद ही स्टाइलिस्ट है मेलानिया ट्रंप, जानिये कितनी महँगी ड्रेस पहनती हैं डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपनी औपचारिक यात्रा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने शिरकत की थी और इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका भी मौजूद थी।

अपने दौरे के दूसरे दिन मेलानिया ट्रंप ने जो पोशाक पहनी थी वो सुर्खियों का विशेष बनीं हुई है। क्योंकि मेलानिया ट्रंप द्वारा पहनी गई पोशाक की कीमत 1.1 लाख रुपए है। ये पोशाक कैरोलिना हेरेरा द्वारा बनाई गई है। कैरोलिना हेरेरा वेनेजुएला की प्रसिद्ध डिजाइनर हैं। मेलानिया ट्रंप ने जो पोशाक पहनी थी उसका रंग सफेद था और इसपर कमल के फूल बने हुए थे। इस ड्रेस में मेलानिया ट्रंप बेहद ही सुंदर लग रही थी। इस ड्रेस की कीमत 1,15,265 रुपये है।

भारत दौरे के पहले दिन मेलानिया ट्रंप ने सफेद रंग का जंपसूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का सैश बांधा हुआ था। मेलानिया ट्रंप का ये लुक भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने इस मौके पर भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहनी थी। इवांका के कपड़ों को डिजाइनर अनीता डोंगरे ने तैयार किया था और अनीता डोंगरे ने इस ड्रेस को सिल्क से बनाया है। सफेद रंग की ये पेशाक इवांका पर काफी अच्छी लग रही थी।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट का दौरा भी किया और इस जगह पर कुछ समय बिताया। राजघाट में ट्रंप और मेलानिया ने स्मारक पर माल्यार्पण किया और एक मिनट का मौन भी रखा। साथ में ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्रंप और मेलानिया को महात्मा गांधी की प्रतिमा भी भेंट की।

इसके बाद मेलानिया ट्रंप ने  दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा भी किया और बच्चों से मुलाकात की। स्कूल के बच्चों ने अच्छे से मेलानिया का स्वागत किया और उन्हें खूब सारे उपहार भी दिए।  वहीं रात को राष्ट्रपति कोविंद द्वारा ट्रंप और उनके परिवार के लिए राष्ट्रपति भवन में राज्य भोज भी रखा गया है। अमेरिका वापस रवाना होने से पहले ट्रंप इस भोज में शिरकत करें और भोज करने के बाद  रात को 10 बजे प्रस्थान कर लें।

गौरतलब है कि ट्रंप दो दिनों के लिए भारत के दौरे पर आए थे और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरे के तहत ट्रंप सबसे पहले साबरमती आश्रम गए थे और उसके बाद इन्होंने नमस्ते ट्रंप नामक कार्यक्रम में भाषण दिया था। भाषण देने के बाद ये आगरा ताजमहल देखने के लिए गए थे। कुछ समय ताजमहल में बिताने के बाद ये कल रात को दिल्ली पहुंचे थे और आज सुबह इन्होंने राष्ट्रपति और पीएम से मुलाकात की। वहीं आज रात को 10 बजे ये वापस से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

Back to top button