समाचार

बकबक एक्सप्रेस स्वरा भास्कर को औक़ात याद दिलाया एंकर ने, सोशल मीडिया पर बन रहा है स्वरा का मजाक

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार से ये कानून वापस लेने की मांग की जा रही है। बॉलीवुड की भी कई हस्तियां नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध अपनी आवाज उठा रही है और कानून को देश के खिलाफ बता रही हैं। बकबक एक्सप्रेस स्वरा भास्कर ने लगातार इस कानून के खिलाफ बयान दिए हैं और जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं,उनका ये खुलकर समर्थन कर रही है। हालांकि जब स्वरा भास्कर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सवाल किए गए तो उनकी बोलती बंद हो गई और इस कानून को लेकर वो कुछ नहीं कहे पाई।

वायरल हो रही है वीडियो

बामपंथी स्वरा भास्कर की एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई स्वरा भास्कर को खूब ट्रोल भी कर रहा है। दरअसल इस वीडियो में स्वरा भास्कर से नागरिकता संशोधन कानून क्या है, इसको लेकर सवाल किया जा रहा है और जो स्वरा भास्कर इस कानून का इतना विरोध कर रही हैं उनको इस कानून के बारे में जानकारी तक नहीं हैं। जी हां, नागरिकता संशोधन कानून क्या है? इसके बारे में स्वरा भास्कर को कुछ भी जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी वो इस कानून का विरोध कर रही है। स्वरा भास्कर की वायरल हो रही ये वीडियो हिंदुस्तान पेपर और ABP समाचार चैनल के संयुक्त कार्यक्रम ‘शिखर समागम’ की है। ‘शिखर समागम’ में स्वरा भास्कर ने भाग लिया था। इस दौरान स्वरा भास्कर से एंकर रुबिका लियाकत ने नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान स्वरा भास्कर ने नागरिकता संशोधन कानून को देश के खिलाफ बताया। लेकिन जब रुबिका लियाकत ने स्वरा भास्कर से ये पूछा की  NRC draft कहाँ है? ये सवाल सुनते ही स्वरा की बोलती बंद हो गई। स्वरा इस मुद्दे पसे भटक गई और NRC का draft कहाँ है? इसके बारे में कुछ भी नहीं बोल पाई। जिसके बाद एंकर रुबिका लियाकत ने स्वार को जमकड़ लताड़ा और कहा, आपको बस हवा-हवाई बातें करनी हैं, Vote देने जाएंगी कागज़ दिखाएंगी, और नारे लगवाएंगी कागज़ नहीं दिखाएंगे, मैडम आपने CAA एक्ट पढ़ा है? मुझे यकीन था आपने एक्ट नहीं पढ़ा होगा। आप मुसलमानों को डरा रही हैं। रुबिका लियाकत से इतना कुछ सुनने के बाद स्वरा ने कहा किए एक मिनट मैडम एक मिनट, ऐसा नहीं है, मैंने जरूरी बिंदू पढ़े हैं, देखिए मैडम ये आपकी ऑडियंस है वगैरह-वगैरह।

स्वरा भास्कर की ये वीडियो काफी वायरल हो रही है और इस वीडियो को लेकर लोग स्वरा को खूब ट्रोल कर रहे हैं और ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे।


हैरान करने की बात ये है कि इस कानून के बारे में जानकारी ना होने के बाद भी स्वरा इस कानून के खिलाफ है। दिल्ली के शाहीन बाग में इस कानून का विरोध कर रहे लोगों से भी स्वरा भास्कर मिलने के पहुंची थी और यहां पर उन्होंने इस कानून के विरुद्ध काफी कुछ बोला था। लेकिन आज जब उनसे नागरिकता संशोधन कानून क्या है? ये पूछा गया तो वो कुछ भी जवाब नहीं दे सकें।

Back to top button