बॉलीवुड

हीरोइनों के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए ये क्रिकेटर, तगड़ा रहा अफेयर लेकिन नहीं जुड़ सका रिश्ता

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम सुनते ही क्रिकेटर्स के दिल धड़कने लगते थे। इनमे से कुछ क्रिकेटर्स ने तो इन अभिनेत्रियों के साथ शादी भी कर लिए और कुछ की प्रेम कहानी अधूरी रह गयी।

दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी

सबसे पहले हम आपको बताते हैं फिल्म ‘ओम शांति ओम’ बॉलीवुड एंट्री करने वाली दीपिका पादुकोण के बारे में…एक समय में इनके महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर क्रश के किस्से सुर्ख़ियों में थे। उस वक़्त दीपिका अधिकतर मैच देखने स्टेडियम जाती रहती थी। पर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के रिलीज होने के बाद दीपिका ने अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्मों पर लगा दिया।

सारा जेन और विराट कोहली

खबरों के अनुसार सारा और विराट कोहली भी काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में थे। पर ये अपने रिश्ते की बात किसी को बताना नहीं चाहते थे। पर बाद में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

इजाबेल लिटे और विराट कोहली

विराट कोहली की फिल्म इंड्रस्ट्री की अभिनेत्रियों के साथ लिंकअप की खबरें हमेशा सुर्ख़ियों में रहीं। सारा और अनुष्का शर्मा के साथ साथ इन्होने ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लिटे को भी डेट किया है। इजाबेल ने बॉलीवुड फिल्मों ‘सिक्सटीन’ और ‘पुरानी जींस’ में भी अभिनय किया है।

गीता बसरा और हरभजन सिंह

हरभजन सिंह का दिल भी मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में आईं गीता बसरा के लिए धड़का और काफी लम्बी रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली।

नगमा और सौरभ गांगुली

एक समय में पूर्व इंडियन कैप्टन सौरभ गांगुली का नाम नगमा के साथ जोड़ा गया था। जब सौरभ और नगमा के अफेयर की खबरे आ रही थी तब सौरभ अपने बचपन की दोस्त डोना के साथ शादी कर चुके थे। काफी लम्बे समय तक नगमा और सौरभ के रिलेशनशिप की खबरें सुर्ख़ियों में रही। पर ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन की पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ लिंकअप की खबरें काफी चर्चा में रहीं। जब वासिम और सुष्मिता एक टीवी शो ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ को जज कर रहे थे तब इन दोनों के बीच की नज़दीकियां बढ़ने लगी। पर 2013 में ये दोनों अलग हो गए।

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

बॉलीवुड की मश्हूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ शादी करके अपना घर बसाया। शर्मिला ने मंसूर अली खान से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम आएशा सुल्ताना रखा गया।

कपिल देव और सारिका

एक समय में कपिल देव और सारिका के रिलेशनशिप की खबरे सुर्ख़ियों में थीं। खबरों के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे। पर इनका रिश्ता बहुत लम्बे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

जीनत अमान और इमरान खान

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान का इमरान खान के साथ नाम जोड़ा जा रहा था। पर कुछ ही दिनों में ये दोनों अलग हो गए।

अमृता सिंह और रवि शास्त्री

रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर की खबरे भी काफी लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में रह चुकी है। अमृता अक्सर स्टेडियम में बैठ कर रवि शास्त्री को चीयर करते नज़र आती थी। पर दोनों बहुत जल्द ही अलग हो गए। अलग होने के बाद रवि शास्त्री ने रितू सिंह और अमृता ने सैफ अली खान से शादी कर ली।

अंजू महेंद्रू और सर गैरी सोबर्स

टीवी अभिनेत्री अंजू महेंद्रू और सर गैरी सोबर्स के अफेयर की खबरें भी आई थीं, लेकिन यह रिश्ता भी ज़्यादा लम्बे समय तक नहीं चल पाया,और दोनों अलग हो गए।

रीना रॉय और मोहसिन खान

1983 में जब रीना रॉय का करियर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा था तब उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ कर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ शादी कर ली। पर उनकी शादी लम्बे समय तक नहीं चल पाई और इन दोनों का तलाक हो गया।

सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे की पहली मुलाकात 2004 में भारत-पाक सीरिज के दौरान हुई थी। उस समय यह अफवाहे सुनने को मिल रही थी की ये दोनों रिलेशनशिप में है। पर इन ख़बरों में कोई सच्चाई नहीं थी।

ईशा शरबानी और जहीर खान

क्रिकेटर जहीर खान और फिल्म अभिनेत्री ईशा बहुत लम्बे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

सोफिया हयात और रोहित शर्मा

सोफिया और रोहित शर्मा के अफेयर की खबरे भी एक समय में सुर्खियो में थी। साल 2012 में सोफिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि हां मैं रोहित शर्मा को डेट कर रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब मैं एक जेंटलमैन की तलाश में हूं।

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन का अफैयर काफी चर्चा में रहा था। ये खबरे और तेज हो गयी जब नीना ने बिना शादी के विवियन की बच्ची मसाबा को जन्म दिया। नीना और विवियन ने आज तक शादी नहीं की पर अपनी बेटी के लिए दोनों को अक्सर एक साथ नज़र आते रहते हैं।

संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन

इंडियन टीम के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन जब पहली बार संगीता बिजलानी से मिले तो वह शादीशुदा थे। पर अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और संगीता से शादी कर ली। पर इनकी शादी भी लम्बे समय तक नहीं चल पायी और ये 2010 में अलग हो गए।

दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह

रणबीर कपूर के साथ शादी करने से पहले दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह के अफेयर की खबरे आ रही थी। पर दीपिका इस रिलेशनशिप से जल्द ही दूर हो गयी।

रिया सेन और श्रीसंत

श्रीसंत और रिया सेन की पहली मुलाक़ात एक ज्वैलरी एड के शूट के दौरान हुई थी। उसके बाद इनकी की दोस्ती के चर्चे होने लगे। पर श्रीसंत की शादी के बाद ये सभी खबरें पूरी तरह से गलत साबित हुईं।

अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजल

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा बिजनेसमैन शकील से शादी करने से पहले लंदन बेस्ड क्रिकेटर उस्मान के साथ रिलेशनशिप में थीं। पर चार साल की रिलेशशिप के बाद ये दोनों अलग हो गए।

फरहीन और मनोज प्रभाकर

फरहीन ने रोनित रॉय के साथ फिल्म जान तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखा था। जब फरहीन पहली बार मनोज से मिली तो मनोज शादीशुदा थे। मनोज प्रभाकर ने फरहीन से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का और विराट की पहली मुलाक़ात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद धीरे धीरे इन दोनों की नज़दीकिया बढ़ने लगी और इन दोनों ने शादी कर ली।

युवराज सिंह और हेजल कीच

युवराज सिंह और हेजल कीच कुछ दिनों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे और फिर बाद में इन्होने शादी कर ली।

सागरिका और जहीर खान

फिल्म चक दे इंडिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सागरिका ने नवंबर 2017 में ज़ाहिर खान के साथ शादी कर ली।

किम शर्मा और युवराज सिंह

एक समय में किम शर्मा और युवराज सिंह की दोस्ती के चर्चे सुर्ख़ियों में थे। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते थे। पर ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया। और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। किम शर्मा ने बिजनेसमैन और युवराज ने हेजल कीच के साथ शादी कर ली।

Back to top button