विशेष

वरमाला के वक़्त अचानक से डगमगाने लगा दूल्हा, दुल्हन ने कहा ‘मैं इस से शादी नहीं करुँगी ‘ और फिर..

एक बहुत ही दंग कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक दुल्हन ने यहां पर शादी करने से तब इंकार कर दिया, जब उसके दरवाजे तक बारात पहुंच गई थी। वरमाला होने जा रहा था। लड़का लड़की एक-दूसरे के सामने खड़े थे। बस एक दूसरे के गले में वरमाला डालने का इंतजार था। अचानक लड़के का पैर डगमगाने लगा। जैसे ही लड़की की नजर लड़खड़ाते लड़के पर पड़ी, उसने तुरंत शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। दुल्हन का बस यह कहना था कि यहां मारपीट दोनों पक्षों में शुरू हो गई। देखते-ही-देखते शादी का मंडप रणभूमि में तब्दील हो गया।

इसके बाद दूल्हा पक्ष को लगा कि अब दुल्हन पक्ष के सामने टिकना मुमकिन नहीं है। ऐसे में उन्होंने यहां से भागने में ही अपनी गनीमत समझी। दूल्हे का बाप और बाराती किसी तरह वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। हालांकि दूल्हे के साथ उसके भाई और भाभी को दुल्हन पक्ष वालों की ओर से यहां बंधक बनाकर रख लिया गया।

यह घटना मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ बराल गांव में घटी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि राजपाल जो कि इस गांव के ही रहने वाले हैं, उनकी बेटी मुनेश की शादी अमित कुमार से तय हुई थी। अमित कुमार सिसौली गढ़ गांव के प्रमानंद का बेटा है। बीते 21 फरवरी को इस गांव में बारात पहुंची थी।

बारातियों को लड़की वालों की ओर से नाश्ता भी करवा दिया गया। इसके बाद वक्त हो गया वरमाला का। दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर चढ़ गए। लड़का जैसे ही स्टेज पर चढ़ा, उसके पैर डगमगाने लगे। दुल्हन को अब इस बात का यकीन हो गया कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। एक शराबी दूल्हे से शादी करने से इस दुल्हन ने साफ मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि दूल्हे की ओर से शादी में एक लाख रुपये की मांग भी की जा रही थी। इसी वजह से इन दोनों परिवारों के बीच यहां कहासुनी होने लगी। यह कहासुनी तब मारपीट में बदल गई। जब दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया तो बहुत सारे गांव के लोग भी यहां पहुंचे हुए थे। उन्होंने बारातियों की पिटाई करनी शुरू कर दी।

किसी तरह से दूल्हे का बाप और बाराती वहां से भाग तो निकले, लेकिन दूल्हे और उसके भैया-भाभी को लड़की वालों ने यहां बंधक बना लिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घर वालों से दूल्हे और उसके भैया-भाभी को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन घरवाले इन्हें छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे। पुलिस के मुताबिक शादी के खर्च के लेनदेन को लेकर इन दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर फिलहाल बात चल रही है।

पढ़ें 5 अजीबोगरीब शादियां: कहीं व्हीलचेयर पर दूल्हा तो कहीं 23 साल की लड़की के लिए 65 साल का बुजुर्ग….

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें. 

Back to top button
?>