विशेष

अनोखा है दुनिया का ये 35 कमरों वाला होटल, हर साल बह जाता है नदी में

दुनिया में एक से एक बड़े होटल हैं। इन होटलों की मजबूती देखते ही बनती है। होटलों को बनाया ही इस हिसाब से जाता है कि ये पूरी मजबूती से डटे रहें, टिके रहें, लेकिन इस दुनिया में आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा होटल भी है जो बनता तो हर साल है, लेकिन हर साल यह नदी में भी बह भी जाता है। बिल्कुल, यह हैरान करने वाली बात ही है। स्वीडन में इस तरह का अनोखा होटल बना हुआ है। इसे आइस होटल के नाम से लोग जानते हैं।

हर साल बनता है


हर वर्ष जाड़े के मौसम में स्वीडन में इस अनोखे होटल को बनाया जाता है। यह केवल 5 महीने तक ही बना रहता है। इसके बाद यह पूरी तरह से पिघल जाता है। इसके बाद यह नदी के पानी में जाकर मिल जाता है और बह जाता है। इस अनोखे होटल को बनाए जाने की शुरुआत बताया जाता है कि 1989 में हुई थी। तब से इसे बनाने की परंपरा लगातार चली आ रही है। इस होटल का यह 31वां वर्ष है, जब इस होटल को एक बार फिर से निर्मित किया गया है।

यहां बना है होटल


टॉर्न नदी के किनारे यह होटल हर साल बनाया जाता है। इस नदी से लगभग 2500 टन बर्फ इस होटल को बनाने के लिए निकाले जाते हैं। हर साल अक्टूबर में इस होटल को बनाने का काम शुरू होता है। दुनियाभर से कलाकार इस होटल को बनाने के लिए पहुंचते हैं। वे यहां अपनी अद्भुत कलाकारी का प्रदर्शन करते हैं।

इतना रहता है तापमान


पर्यटकों के इस होटल में रुकने के लिए यहां हर वर्ष कई कमरे बनाए जाते हैं। इस बार इस होटल में 35 कमरों का निर्माण किया गया है। इस कमरे के अंदर का तापमान जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां तापमान भी -5 डिग्री सेल्सियस हमेशा रहता है। इस होटल में पर्यटक भी कम नहीं आते हैं। हर साल बताया जाता है कि लगभग 50 हजार सैलानी इस होटल में आकर रुकते हैं।

देखते ही बनती है खूबसूरती


यह होटल बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया जाता है। न केवल बाहर से, बल्कि अंदर से भी इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। मई तक यह होटल बना रहता है। इसके बाद बर्फ यहां की पिघलने लगती है, जिसके बाद इस होटल को फिर बंद करना पड़ता है। होटल में एक रात के लिए रुकने का खर्च यहां 17 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक आता है।

यह होटल भी पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। पर्यावरण के अनुकूल तरीके से इसे बनाया जाता है। यहां जो उपकरण संचालित होते हैं, वे केवल सौर ऊर्जा से ही चलते हैं। इस होटल की खास बात एक यह भी है कि इसमें एक आइस बार भी दिया गया है। पर्यटक जो गिलास में यहां पानी पीते हैं, उन्हें भी बर्फ से ही बनाया जाता है। इसके अलावा इस होटल में कई साउंड इफेक्ट्स भी लगाए गए हैं, जिसकी वजह से ऐसा एहसास होता है कि आप किसी जंगल में मौजूद हैं। यही नहीं, यहां एक क्रिएटिव जोन भी बच्चों के लिए बनाया गया है।

पढ़ें मलाइका और अर्जुन वैलेंटाइन डे के दिन क्या कर रहे थे? सामने आईं होटल के अंदर की तस्वीरें-देखिए

Back to top button