बॉलीवुड

मलाइका और अर्जुन वैलेंटाइन डे के दिन क्या कर रहे थे? सामने आईं होटल के अंदर की तस्वीरें-देखिए

14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया और ज्यादातर लोगों ने अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर किया। जहां आम लोग इसमें सबसे आगे रहे वहीं सेलिब्रिटीज भी कुछ कम नहीं रहे। सभी ने अपने-अपने लव वन्स के साथ खास तस्वीरें शेयर की और इनमें अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। मगर मीडिया जगत से ये खबर सामने आई कि मलाइका और अर्जुन ने होटल में वैलेंटाइन डे मनाया? इसका सबूत सोशल मीडिया पर आईं इन तस्वीरों से मिलता है।

मलाइका और अर्जुन ने इस तरह मनाया वैलेंटाइन डे

जब भी हम बॉलीवुड सितारों के बारे में बात करते हैं तो उनके अफेयर्स की चर्चा जोरों पर हो जाती है। इन दिनों इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान सबसे हॉट कपल बना है जिनकी करीबियों के चर्चे खूब हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक तो इन्होंने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था लेकिन अब ये खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कई प्राइवेट तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताते रहते हैं।

पिछले दिनों वैलेंटाइन डे पर भी इन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो किसी कमरे में खासतौर पर मनाया गया है। एक दोनों एक साथ काफी समय व्यतीत करते हैं और इसके अलावा वे मालदीप तो कभी अमेरिका हॉलीडेज पर भी जाते रहते हैं। मगर इस बार वैलेंटाइन को काफी खास तरीके से मनाया है। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों जगह थे ये बात कोई नहीं जानता है लेकिन इन्होंने अपने होटल के कमरे की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें बड़े ही सुंदर सी छोटी क्यूट मूर्ती टाइप नजर आ रहा है। आस-पास में स्ट्राबेरी रखे हैं और पीछे एक तरफ गुलाब से सजा हुआ है।

ये नजारा देखकर आप समझ ही गए होंगे कि इनका वैलेंटाइन कितना खास रहा होगा। बॉलीवुड का ये रोमांटिक कपल तस्वीरों में जितना खास नजर आता है उतना ही खास इन्होंने अपना ये वैलेंटाइन डे बनाया है। मलाइका अरोड़ा 45 साल की हैं और अर्जुन कपूर 33 साल के हैं इस वजह से लोग इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन इन प्यार करने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता। मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते पर खुलकर बातें करते हैं और एक-दूसरे से जल्द ही शादी करने वाले हैं। अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर इस रिश्ते के खिलाफ हैं लेकिन खबरें हैं कि अर्जुन अपने पिता को मनाकर जल्द ही मलाइका से शादी कर लेंगे। उधर मलाइका अरोड़ा ने भी अपने पति अरबाज खान के साथ साल 2017 में तलाक ले लिया था। अब वे अकेले मुंबई में रहती हैं और अर्जुन के साथ हॉलीडेज पर जाती हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है और वहीं मलाइका अरोड़ा भी फिल्मों से दूर हैं।

Back to top button
?>