बॉलीवुड

घर-बार छोड़ प्रियंका चोपड़ा बनेगी रजनीश ओशो की सन्यासिन, सामने आई बड़ी वजह

बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लाइफस्टाइल और नए नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन हाल में प्रियंका चोपड़ा जोनास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर ह़ॉलीवुड में उनके नए रोल को लेकर है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा महान दार्शनिक आचार्य ओशो रजनीश की सन्यासिन बनने जा रही हैं। ये खबर सुनकर उनके फैंस हैरान हैं। आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने ओशो रजनीश के सन्यासिन बनने का फैसला लिया है। तो आइए जानते हैं प्रियंका के प्लान के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा ओशो रजनीश की सन्यासिन बनने वाली हैं। जी हां, सही सुना आपने। लेकिन घबराइए मत, ये सब सिर्फ रील लाइफ में होने वाला है यानी फिल्मी दुनिया में ना कि रीयल लाइफ में वो किसी सन्यासी का चोगा पहन रही हैं। बता दें कि वो रील लाइफ में एक कठिन किरदार निभाने जा रही हैं। मां आनंद शीला के नाम से मशहूर शीला बिएर्निस्टिल की बायोपिक में लीड किरदार निभाने वाली हैं। बता दें कि ये फिल्म बहुत ही लंबे समय से चर्चा में थी। लेकिन अब ये बनने को तैयार है।

कई रिपोर्ट्स ऐसा मानते हैं कि मां आनंद शीला से कई फिल्म निर्मताओं ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए संपर्क किया है। कुछ साल पहले की बात है जब मां आनंद शीला ने प्रियंका चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजा था। इसके पीछे उनका आरोप ये था कि प्रियंका चोपड़ा ने अवैध रूप से उनके जीवन को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश की थी। अब एक रिपोर्ट्स के मुताबिक मां आनंद शीला पर फिल्म बनने जा रही है। और इस फिल्म में मां आनंद शीला का किरदार निभाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जा चुका है। तो इस फिल्म में प्रियंका को एख चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते देखा जा सकता है इस फिल्म के बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म को अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण किरदार की तरह मान रही हैं। और इसकी तैयारी कर रही हैं। और यही कारण है कि उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया है। और इस फिल्म में काम करना उन्होंने आखिर स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस फिल्म में कास्टिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा से पहले कई अभिनेत्रियों का नाम भी सामने आया था। इन अभिनेत्रियों में एक नाम आलिया भट्ट का भी था।

कौन हैं मां शीला आनंद

हालांकि ये बात अभी अघोषित ही है। लेकिन मां शीला आनंद रजनीश आंदोलन के एक भारतीय मूल की सदस्य थीं। जो अमेरिकी-स्विस के पूर्व प्रवक्ता हैं। बता दें कि वह 1984 बियोटेरोर अटैक में हत्या और हमले के प्रयास मे दोषी ठहराई गई थीं। इसके बाद से वो लगातार विवादों में घिरी रहीं। बता दें कि यह एक हॉलीवुड फिल्म होने वाली है। और इसके निर्देशक बैरी लैविंसन हैं। इसके लेखक निक यारबोरो हैं। अब इस फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है। इसका मतलब है अब फिल्म बनने को तैयार है और जल्द ही सिनेमाघरों में उतरेगी।

Back to top button