बॉलीवुड

अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान को क्यों मंदिर ले कर गए ऋतिक रोशन, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ नजर आए हैं। बता दें कि दोनों को एक साथ मंदिर में देखा गया है। मौका था महाशिवरात्रि का जब ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने एक साथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। यह मंदिर मुंबई के पनवेल में स्थित है।  इस मौके पर उनके दोनों बेटे ऋधान और ऋहान भी दिखे। साथ ही उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर ऋतिक रोशन ने शिवलिंग की पूजा अर्चना की। पूजा करते हुए उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल  मीडिया में इस समय खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि उनकी वीडियो को पहली बार विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया। जिसमें ऋतिक रोशन भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके ठीक बगल में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान खड़ी हैं। साथ ही उनके पिता औऱ उनके दोनों बेटे ऋधान और ऋहान उनके साथ शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की तस्वीरें इसलिए भी वायरल हो रही हैं, क्योंकि दोनों ने अपने सहमति से तलाक ले लिया था। अब दोनों लोग फिर से साथ दिखे हैं, जिससे फैंस अचंभित हैं और अलग अलग तरह के कयास भी लगा रहे हैं। बता दें कि दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबर उस समय खूब ट्रेंड हुई थी। तलाक से पहले दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय तक रहे। उनके दो बेटे ऋधान और ऋहान हैं। लेकिन साल 2014 में दोनों ने आपसी तालमेल से तलाक ले लिया था।

शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। काफी वक्त तक दोनों के अफेयर के बाद 20 सितंबर 2000 को दोनों ने शादी कर ली थी। और इसके ठीक 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।  हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों एक दूसरे से मिलते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया है। तलाक के बाद भी अपने दोनों बच्चों ऋधान और ऋहान के लिए दोनों काफी जिम्मेदार दिखते हैं। और अपने बच्चों के खातिर दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना भी होता रहता है।

बता दें कि ऋतिक और सुजैन, ऋधान और ऋहान  को वेकेशन पर भी साथ ले जाते हैं। इससे साफ है कि दोनों अपने बच्चों के लिए काफी जिम्मेदार और समझदार हैं। एक इंटरव्यू देते वक्त सुजैन खान ने कहा था कि मेरे और ऋतिक के अलग होने का कारण चाहे कुछ भी हो, लेकिन हम अपने बच्चों के लिए काफी संवेदनशील रहते हैं। इसके साथ ही सुजैन ने कहा था कि हम दोनों में चाहे कितनी भी दूरियां आ जाएं, पर हम दोनों अपने झगड़ों के बीच अपने बच्चों को कभी नहीं लाएंगे। सुजैन ने ये भी कहा था कि मैं और ऋतिक दोस्त के तौर पर बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हैं।

Back to top button