राजनीति

आपको हैरान कर देंगे स्मृति ईरानी की ज़िंदगी से जुड़े इन 3 सीक्रेट्स, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

स्मृति ईरानी का नाम आज के समय में सभी लोग जानते हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री हो या राजनीती…स्मृति ईरानी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। अगर हम मोदी सरकार में सबसे मजबूत मंत्रियों की बात करें तो स्मृति ईरान का नाम बहुत पहले आता है। स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके ही गढ़ अमेठी में हराकर अमेठी से सांसद पद पर विराजमान हुई है। आज के समय में स्मृति ईरानी मोदी सरकार में अहम पद पर हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी स्मृती ईरानी के पास अहम मंत्रालय का कार्यभार था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी स्मृति ईरानी को मंत्री बनाया गया हैं। उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्मृति ईरानी की ज़िंदगी से जुड़े तीन राज बताने जा रहे हैं। इन सीक्रेट में से दूसरा तो सबसे खास है।

स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में हुआ था। सिर्फ 38 साल की उम्र में ही स्मृति ईरानी मंत्री के पद पर आसीन हो चुकी थी। कम ही लोग ही इस बात को जानते होंगे की स्मृति ईरानी का पॉलिटिक्स में कोई इंट्रेस्ट नहीं था। वो तो राजनीति में आना ही नहीं चाहती थीं। स्मृति ईरानी मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थीं। मॉडलिंग करने के लिए स्मृति ने दिल्ली छोड़ दिया था और मुंबई आकर मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माने लगी थीं। मुंबई आने के बाद स्मृति टीवी सीरियल में भी काम करने लगी थीं। पर एक दिन अचानक उनकी किस्मत पलटी और वो राजनीति में आ गयी।

स्मृति ईरानी की ज़िंदगी से जुड़ा दूसरा राज बहुत ही खास है। आपको शायद यह बात पता नहीं होगी कि स्मृति ईरानी ने एक तलाकशुदा इंसान से शादी की हैं। इनके पति का नाम जुबिन ईरानी है। ज़ुबिन ईरानी एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी था। मोना ईरानी स्मृति ईरानी की बहुत ही ख़ास दोस्त थीं। पर बाद में कुछ निजी कारणों की वजह से जुबिन ने मोना को तलाक देकर स्मृति से शादी कर ली।

स्मृती ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को हुआ था। भले ही आज के समय में स्मृति ईरानी बहुत बड़ी मंत्री बन चुकी हों और उनके पति करोड़पति बिजनेसमैन हों पर एक समय ऐसा भी था जब स्मृति ईरानी आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी। ये बात बहुत कम लोग ही जानते है की अपने करियर की शुरुआत में जब स्मृति ईरानी स्ट्रगल कर रही थी तो वो अपने रोज़मर्रा के खर्चो को पूरा करने के लिए मुंबई में एक रेस्तरां में काम किया करती थीं। रेटोरेन्ट में मिले पैसो से वो अपना खर्च चलाया करती थीं। हालांकि उनकी किस्मत पलटी और आज के समय में स्मृति ईरानी इतने बड़े मुकाम पर पहुंच गईं। स्मृति ईरानी की मेहनत और उनकी किस्मत ने उन्हें आज के समय में एक जाना पहचाना चेहरा बना दिया है।

Back to top button