स्वास्थ्य

ब्रश करते समय भूलकर भी ना करें ये गलती, कमजोर पड़ सकते हैं दांत, जानें ब्रश करने का सही तरीका

दांतों की सही से सफाई ना करने से दांत खराब हो जाते हैं और काले पड़ जाते हैं। इसलिए सुंदर और मजबूत दांत पाने के लिए रोज ब्रश करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। जो लोग अपने दांतों की सफाई सही से नहीं करते हैं उन लोगों के दांत पीले पड़ जाते हैं और उनके मुंह से बदबू आना शुरू हो जाती हैं। दांतो को मजबूत बनाएं रखने के लिए ब्रश जरूर करना चाहिए।

दांतों की सफाई और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए किस तरह से और दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए इसकी जानकारी बेहद ही कम लोगों को होती हैं। जिसकी वजह से लोग रोज ब्रश तो करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें दांतों में दर्द की शिकायत हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं ब्रश करने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

दो बार करें ब्रश

दिन में दो बार ब्रश करना बेहद ही जरूरी होता है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह ब्रश करने के बाद ही खाना खाना चाहिए और रात को हमेशा ब्रश करने के बाद ही सोना चाहिए। रात को खाना खाने के बाद दांतों में खाना जमा रहा जाता है और ऐसा होने से बैक्टीरिया मुंह में पैदा हो जाते हैं। जिनके कारण दांतों से जुड़ी कई परेशानियां हो जाती हैं।

तुरंत ना करें ब्रश

रात को भोजन करने के तुंरत बाद ब्रश ना करें। हमेशा खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ब्रश करना सही माना जाता है। दरअसल कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद ही ब्रश कर लेते हैं जो कि गलत आदत हैं।

दो से अधिक बार ना करें ब्रश

कई लोग दिन में दो से अधिक बार भी ब्रश करते हैं। जो कि दांतों की सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। ज्यादा ब्रश करने से दांत कमजोर हो जाते हैं और दांतों की परत टूटने लग जाती है। इसलिए आप दिन में केवल दो बार ही ब्रश किया करें।

जरूर करें कुल्ला

ब्रश करने के बाद पानी से अच्छे से मुंह को साफ करें और कम से कम दो बार कुल्ला करें। ब्रश करते समय ब्रश को दांतों की जड़ों पर भी करें। ऐसा करने से मसूड़े साफ हो जाते हैं और दांत काले नहीं पड़ते।

हल्के हाथों से करें ब्रश

ब्रश हमेशा हल्के हाथों से करें। कभी भी जोर-जोर से ब्रश ना करें। ब्रश करते हुए दांतों पर जोर डालने से दांत जड़ों से कमजोर हो सकते हैं और दांत में दर्द की शिकायत हो जाती हैं।

जरूर लगाएं नींबू का रस

कई बार दांतों का पीलापन पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाता है। दांतों पर अधिक पीलापन होने पर ब्रश करने के साथ-साथ दांतों की सफाई नींबू से भी करें। नींबू का रस दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन एकदम दूर हो जाता है। दांतों में पीलापन आने पर एक नींबू निचोड़ लें और इस नींबू के रस को रूई की या ब्रश की मदद से दांतों पर लगा लें। कम से कम 10 मिनट तक इस रस को दांतों पर ही लगा रहने दें। जब ये दांतों पर अच्छे से सूख जाए तो गर्म पानी कुल्ला कर दें। हफ्ते में दो बार नींबू का रस दांतों पर लगाने से दांत सफेद और चमकदार बन जाएंगे।

Back to top button