स्वास्थ्य

रोज खाएं 2 लहसुन की कलियां, शरीर से हमेशा दूर रहेंगे ये घातक रोग

भारतीय व्यंजनों को बनाते समय कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है। ये मसाले ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ा देते हैं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। कई लोग लहसुन का प्रयोग भी खाना बनाते समय करते हैं। लहसुन आयुर्वेदिक औषधि से भरपूर होता है और इसे आयुर्वेद में बेहद ही गुणकारी माना गया है। आयुर्वेद के अलावा लहसुन पर किए गए शोधों में ये पाया गया है कि इसका सेवन करने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि कई रोगों को दूर कर देते हैं।

रोज खाएं लहसुन

डॉक्टरों के अनुसार लहसुन का सेवन रोज करना चाहिए और रोज कम से कम 2 से 3 कलियां लहसुन की जरूर खानी चाहिए। रोज लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से रक्षा होती है और शरीर को वायरल इंफेक्शन भी नहीं लगता है। रोज लहसुन खाने से शरीर को और क्या फायदे मिलते हैं वो इस प्रकार हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

कोलेस्ट्रॉल अधिक होने पर धमनियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कोलेस्ट्रॉल धमनियों को ब्लॉक कर देता है। धमनियों के ब्लॉक होने पर दिल और मस्तिष्क तक खून पहुंचने में बाधा आता है और ऐसा होने पर हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि अगर रोज 2-3 कली लहसुन की खाई जाए तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है और इन बीमारियों से आपकी रक्षा होती है। इसलिए दिल और दिमाग से जुड़ी इन बीमारियों से बचने के लिए लहसुन जरूर खाया करें।

अल्जाइमर से हो रक्षा

अल्जाइमर एक दिमाग से जुड़ी बीमारी होती है और ये रोग लगने पर व्यक्ति की याददाश्त चली जाती है। साथ में ही उसकी सोचने और समझने की शक्ति पर भी असर पड़ता है। 50 की उम्र के बाद अल्जाइमर होने का खतरा बेहद ही बढ़ जाता है। हालांकि जो लोग नियमित रुप से लहसुन का सेवन किया करते हैं उन लोगों को अल्जाइमर होने की संभावना कम होती है। दरअसल लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो कि शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सिडेटिव डैमेज को रोकने का काम करता है और ऐसा होने से अल्जाइमर के रोग से आपकी रक्षा होती है।

शरीर रहे अंदर से साफ

गलत खानपान और प्रदूषण के कारण शरीर के अंदर जहरीले पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिनकी वजह से शरीर को नुकसान पहुचंता हैं और ये पदार्थ आंतों को खराब कर देते हैं। अगर आप अधिक तला हुआ खाना खाते हैं तो लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और रोज लहसुन खाया करें। लहसुन खाने से शरीर के अंदर जमा ये पदार्थ नष्ट हो जाएंगे। दरअसल लहसुन में सल्फर पाया जाता है, जो कि जहरीलेपन से रक्षा करता है और अंगों को डैमेज नहीं होने देता हैं। लहसुन खाने से शरीर में जमा ये टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल आते हैं और शरीर अंदर से डिटॉक्स हो जाता है।

नहीं लगती सर्दी

रोज शहद के साथ 2 लहसुन की कलियां खाने से जुकाम और खांसी की समस्या नहीं होती है। साथ में ही वायरल इंफेक्शन से भी शरीर की रक्षा होती है और शरीर अंदर से मजबूत बना रहता है। इसलिए जो लोग आसानी से जुकाम और खांसी की चपेट में आ जाते हैं वो लहसुन खाया करें।

Back to top button