दिलचस्प

आम महिलाओं की तरह नीता अंबानी और उनकी बहूएं भी रिपीट करती हैं कपड़े, देखिए ये तस्वीरें

हम अक्सर आम लोगों में ये बात सुनते हैं कि उन्होंने अपने कपड़े या दूसरे कैरी करने की चीजें रिपीट कर दी हैं। ये बात बिल्कुल सही है क्योंकि आखिर आज के दौर में लोग कितने कपड़े या दूसरी चीजें खरीदे। मगर ये काम अगर कोई बड़ा आदमी करता है तो सोसाइटी में इसके लिए भी बातें होती हैं। मगर यहां हम कुछ अलग बात करें क्योंकि ना सिर्फ आम महिलाएं बल्कि अंबानी खानदान की बहू-बेटी भी अपने आउटफिट्स रिपीट करती रहती हैं। इसमें उनकी पत्नी नीता अंबानी का नाम भी खासतौर पर शामिल है जो अपनी लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं।

नीता अंबानी और उनका परिवार रिपीट करता है कपड़े

भारत के सबसे अमीर आदमी और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरता है। कई मामलों में लोगों के मन में सवाल आता है कि उनकी लाइफ कैसी होगी, वे कैसे शॉपिंग करते होंगे और कैसे कपड़े पहनते होंगे, इसके अलावा वे अपने पुराने कपड़ों का क्या करते होंगे? यहां हम आपको उनके घर की बेटी, बहू और पत्नी अपने कपड़े और ज्वैलरी रिपीट करते हैं या नहीं, इसके बारे में आपको बताएंगे।

ईशा अंबानी

अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी अप परमाल खानदान की बहू हैं। इन्होंने साल 2018 में आनंद परमाल के साथ शादी करके अपना नया जीवन शुरु किया है। हाल ही में ईशा अंबानी करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में गईं। यहां वे अबू जानी संदीप खोसरा द्वारा डिजाइन किया पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आईं जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। ईशा इस लहंगे को अपने फैमिली फंक्शन में पहन चुकी हैं और ज्वैलरी भी उन्होंने रिपीट की थी। इस बात को मीडिया के कैमरे में कैद किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by isha ambani (@ishaambaniii) on

श्लोका मेहता

अरमान जैन की शादी में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता भी खास अंदाज में पहुंची। इन्होंने सब्यसाची का मल्टीकलर का लहंगा पहना था और इसके साथ गले में कुंदन का चोकर और मैचिंग इयरिंग्स भी पहने थे। इस खूबसूरत चोकर को श्लोका ने अपनी शादी में भी पहना था जिसे अरमान की वेडिंग में उन्होंने रिपीट किया।

होने वाली बहू और बेटी ने पहना एक ही नेकलेस

अंबानी परिवार के बारे में ऐसी खबरें हैं कि राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शादी कर सकती हैं। इन दिनों वे अंबानी परिवार के साथ हर जगह जा रही हैं और हाल ही में अरमान जैन की वेडिंग में भी वे उनके साथ नजर आईं। राधिका और ईशा बहुत अच्छी दोस्त हैं और ये दोनों अलग-अलग मौकों पर एक ही नेकलेस पहने नजर आ चुकी हैं। ये नेकलेस अक्टूबर, 2018 में ईशा अंबानी ने गणेश पूजा के दौरान पहना था।

नीता अंबानी

साल 2019 में नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे पर ब्लू एंड व्हाइट जैकेट में नजर आईँ। इससे एक दिन पहले वे आईपीएल में भी यही जैकेट पहने नजर आईं और इसके साथ इन्होंने सफेद बैग कैरी किया था। नीता अंबानी इससे पहले भी अपने कपड़े और ज्वैलरी रिपीट कर चुकी हैं।

Back to top button