दिलचस्प

इस्लामिक देश बनने से पहले ईरान मैं ऐसी थी लोगों की ज़िंदगी, तस्वीरों में देखें पहले का ईरान

ईरान एक इस्लामिक देश है और इस देश में रहने वाले लोगों को शरिया कानून का पालन करना पड़ता है। जो लोग इस देश में शरिया कानून का पालन नहीं करते हैं और कानून को तोड़ देते हैं उनको जेल में डाल दिया जाता है। ईरान में रहने वाली महिलाओं पर कई सारी पांबदियां लगाई गई हैं और इस देश की महिलाओं को हिजाब पहनना जरूरी होता है। ईरान देश में 80 के दशक में शरीया कानून लागू किया गया था और ये कानून लागू होने के बाद ईरान में रहने वाले लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी।

ऐसा कहा जाता है कि 70 के दशक में ये देश बेहद ही मॉडर्न हुआ करता था और इस देश में रहने वाले लोगों को हर चीज करने की आजादी थी। इस देश की महिलाएं जो चाहें वो पहन सकती थी। 70 के दश्क में ये देश पश्चिमी देशों से भी ज्यादा मॉडन माना जाता था। लेकिन जैेसे ही इस देश में इस्लामिक क्रांति आई वैसे ही इस देश के लोगों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई थी। इतना ही नहीं इस्लाम विरोधी संस्कृति का प्रचार करने के आरोप में 80 के दशक में इस देश की आठ जानी मानी हस्तियों को जेल में डाला दिया गया था।

बेहद ही मॉडर्न हुआ करता था ईरान

70 के दशक में ईरान देश का नाम मॉडर्न देशों में गिना जाता था। इस देश के मशहूर पॉप गायिका गूगूश पश्चिमी संस्कृती से बेहद ही प्रभावित हुआ करती थी और काफी मॉडर्न थी। लेकिन जैसे ही इस देश में शरीया कानून लागू हुआ। उन्हें अपने देश को छोड़ना पड़ा और ब्रिटेन में जाकर रहना पड़ा।

ईरानी क्रांति आने से पहले इस देश की महिलाओं को आजादी थी कि वो कुछ भी पहन सकती थी और कहीं भी आ-जा सकती थी। लेकिन आज सब कुछ बदल गया है और इस देश की महिलाएं पांबदियों से घिरी हुई है और उन्हें हिजाब में ही रहना पड़ता है। ईशन देश में 70 के दशक के दौरान महिलाओं को कितनी आजादी थी। इसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। उस समय महिलाएं बिना किसी के डर से बेलबॉटम, बड़े कॉलर की शर्ट, पहना करती थी।

अयातुल्लाह खमैनी ने किया था ये कानून लागू

साल 1979 में ईरान के शासक शाह मोहम्मद रेजा पहलवी के सत्ता से हटाने के बाद अयातुल्लाह खमैनी ने देश की कमान संभाल ली थी। इस देश के शासक बनते ही इन्होंने ईरान को इस्मालिक राज्य बना दिया था और इस देश में शरिया कानून लागू कर दिया गया। 80 के दशक में ये कानून लागू होते ही कई लोग ये देश छोड़कर चले गए थे।

बेशक ही आज ईरान काफी विकसित हो गया है लेकिन इसकी देश में शरीया कानून तोड़ने का आजादी किसी को नहीं है और ना ही कोई अपनेे पसंद के कपड़े पहन सकता है। जो लोग इस देश के कानून का पालन नहीं करते हैं उन्हें सजा दी जाती है और जेल में डाल दिया जाता है।

Back to top button