स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग्स होना आम बात है, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मूड नहीं होगा स्विंग

गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को मूड स्विंग्स की समस्या हो जाती है। अक्सर गर्भवती महिलओं को गर्भधारण करने के 6 से 10 सप्ताह के बीच मूड स्विंग्स होते हैं। मूड स्विंग्स होने पर कई बार गुस्सा आता है तो कई बार मन एकदम से खुश हो जाता है। अचानक से कभी भी भूख लग जाती है और छोटी-छोटी सी बातों पर रोना भी आने लग जाता है। गर्भावस्था के दौरान मूड स्विंग्स होना आम बात मानी जाती है। हालांकि कई महिलाओं को काफी मूड स्विंग्स होने लग जाते हैं और अधिक मूड स्विंग्स होने से वो परेशान रहने लग जाती है। मूड स्विंग्स से बचने के लिए आप नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें। इन चीजों का ध्यान रखने से गर्भावस्था के दौरान मूड सही बना रहता है और मूड स्विंग की समस्या नहीं होगी।

ले भरपूर नींद

भरपूर नींद बेहद ही जरूरी मानी जाती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अपनी नींद के साथ समझौता ना करें। अपने शरीर को पूरा आराम दें और दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। जो गर्भवती महिलाएं कम सोती हैं उन महिलाओं को मूड़ स्विंग्स अधिक होते हैं। साथ में ही भरपूर नींद लेने से शिशु को मनोवैज्ञानिक तनाव नहीं होता है। इसलिए शिशु की अच्छी सेहत और मूड स्विंग्स से बचने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी माना जाता है।

शरीर को आलसी ना बनाएं

अक्सर देखा जाता है कि गर्भ धारण करने के बाद कई महिलाएं दिन भर आराम ही करती हैं। जो कि गलत होता है। अधिक आराम करने से शरीर आलसी बन जाता है और मूड पर बुरा असर पड़ता है। आपका मूड सही बना रहे इसके लिए दिन में कम से कम 10 मिनट पैदल चलें और ध्यान लगाएं। ध्यान लगाने से मन खुश रहता है और मूड स्विंग्स नहीं होते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं ध्यान जरूर लगाया करें।

खाने पीने का रखें ध्यान

गर्भावस्था के दौरान अपने खाने पीने का खासा ध्यान रखें और केवल पोषण युक्त आहार ही खाएं। साथ में ही खूब पानी भी पीएं। दरअसल अच्छा खासा खाने से मन उदास नहीं होता है। इसलिए अपने खाने में ताजा सब्जी और फल जरूर शामिल करें।

मन को सदा खुश रखें

गर्भवती महिलाएं अपने मन को हमेशा खुश रखें और उदास बिलकुल ना हों। अक्सर मन उदास होने पर मूड स्विंग होने लग जाते हैं और चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी होता है कि आप अपने मन को खुश ही रखें और केवल वो ही काम करें जिनको करने से आपको खुशी मिले। वहीं मन उदास होने पर अपने पसंद के गाने सुन लें। गाने सुनने से मन खुश हो जाता है और उदासी दूर हो जाती है।

ना लें तनाव

किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। क्योंकि तनाव लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और मू़ड स्विंग होने लग जाते हैं। उन चीजों के बारे में ना सोचें जिनकी वजह से आपको तनाव हो। तनाव लेने से बच्चे के स्वस्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

Back to top button