बॉलीवुड

इन 10 लड़कियों के साथ रहा सिद्धार्थ शुक्ला का अफेयर, नंबर 10 के बारे में आप ने सोचा भी न होगा

बिग बॉस का सीजन 13 अपने अंतिम कड़ी की ओर जा रही है। ये सीजन कई वजहों से चर्चा में रही। वहीं कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे जो अपने कारनामों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं सिद्धार्थ शुक्ला जो आजकल अपने अफेयर्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के दुनिया के एक बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई जानेमाने सीरीयल जैसे बालिका वधु और दिल से दिल तक में काम किया है। सिद्धार्थ शुक्ला की पर्सैनिलीटी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी की भी ऐसी ही कुछ अनसुनी कहानी हैं। जिसे जानने के बाद आपको भी मजा आ जाएगा। सिद्धार्थ को हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के लिए ब्रेकथ्रू सपोर्टिंग परफार्मेंस के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 2014 में उन्हें सबसे फिट अभिनेता के लिए जी गोल्ड अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड की लिस्ट भी बहुत लंबी है।

1. शेफाली जेरीवाला


शेफाली जेरीवाला के बारे में बता दें कि उन्होंने बिग बॉस के घर में आने से पहले ही ये खुलासा कर दिया था कि उन्होंने सिद्धार्थ के साथ पहले डेट किया है। शेफाली कहती हैं कि उन्होंने सिद्धार्थ को तब डेट किया था जब वो टीवी की दुनिया में नई थी। लेकिन जल्द ही वो सिद्धार्थ से अलग हो गई थीं। अब शेफाली जेरीवाला ने प्रयाग त्यागी से शादी कर ली है।

2. स्मिता बंसल


सीरीयल बालिका वधु में सिद्धार्थ शुक्ला की ऑनस्क्रीन सास रही स्मिता बंसल से भी सिद्धार्थ के खिचड़ी पकने की खबरें थी। हालांकि स्मिता बंसल द्वारा इसे खारिज किया जाता रहा। बाद में स्मिता ने सामने आकर कहा था कि उन्होंने कभी सिद्धार्थ के साथ डेट नहीं किया था।

3. रश्मि देसाई


दिल से दिल तक सीरीयल के दौरान सिद्धार्थ रश्मि देसाई को डेट कर रहे थे। शूटिंग के बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन बाद में रश्मि देसाई की दूरियां सिद्धार्थ से बढ़ने लगीं थीं इसका कारण जैसमीन भसीन को बताया जाता है। जैसमीन भसीन इसी सीरीयल की दूसरी को स्टार थीं। और इनके सीरीयल में आने के बाद सिद्धार्थ और जैसमीन की करीबीयां बढ़ने लगीं थीं।

4. जैसमीन भसीन


ऐसा माना जाता है कि दिल से दिल तक सीरीयल के दौरान सिद्धार्थ की नजदीकियां जैसमीन भसीन के साथ बढ़ने लगी थीं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मीन ने कहा था कि मेरे और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ की मेरे अलावा और कई को-स्टार्स से अच्छी दोस्ती है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या अफवाह उड़ रही है।

5. आरती


बिग बॉस में आने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला और आरती के बीच अफेयर्स की खबरें थीं। कई रिपोर्ट बताते हैं कि आरती और सिद्धार्थ को कई बार साथ देखा गया है। ऐसा माना जाता है कि दोनों ने साथ में एक ही जिम ज्वाइन करने का प्लान भी बनाया था। इन दोनों के रिश्ते के बारे में दोनों के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को जानकारी है। लेकिन सिद्धार्थ अभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं करना चाहते हैं

6. आकांक्षा पूरी


सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई लोगों से जुड़ा। इसी कड़ी में मधुर भडांरकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल की एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी के साथ भी जुड़ा। बता दें कि उस समय आकांक्षा पूरी के सोशल मीडिया पोस्ट से दोनों के रिलेशनशिप के बारे में सबको पता चला था। दोनों को कई पार्टियों में भी साथ देखा जाता था। आकांक्षा कहती थीं कि जब भी वो मिलते हैं साथ में अच्छा समय बिताते हैं। हम कभी इस रिश्ते को डेटिंग तक नहीं ले गए। आकांक्षा कहती हैं कि सिद्धार्थ मेरे लिए स्पेशल हैं और हमेशा रहूँगी। उन्होंने कहा है कि पारस से रिलेशनशीप के बाद मैं पब्लिकली किसी के साथ पहली बार मिली हूँ।

7. तनीषा मुखर्जी


बता दें कि तनीषा मुखर्जी काजोल की बहन हैं। और उन्होंने सिद्धार्थ के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में साथ काम किया है। इसके बाद दोनों को कई बार कॉफी डेट में साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी पब्लिकली नहीं किया। बाद में दोनों का रिश्ता खत्म भी हो गया।

8. दृष्टि धामी


झलक दिखाला जा डांस रिएलिटी शो के दौरान दृष्टि का नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा था। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। क्योंकि दृष्टि धामी की शादी नीरज खेमका के साथ हो गई।

9. पवित्रा पूनिया


पवित्रा पूनिया ने लव यू जिंदगी में सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इन दोनों के बीच भी खिचड़ी पकने की खबरें वायरल हुईं थीं। लेकिन इसे दोनों ने ही खारिज किया था।

10. मनीषा शर्मा


ये कहा जा रहा कि मनीषा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड हैं। जो बिग बॉस मेकिंग टीम की चीफ कंटेंट ऑफिसर हैं। खबर तो यहां तक आ रही है मनीषा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला का एकतरफा सपोर्ट करती हैं। और इसी वजह से सलमान खान भी, सिद्धार्थ का सपोर्ट करते हैं। माना ये भी जाता है कि कलर्स टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के विजेता भी सिद्धार्थ मनीषा शर्मा की वजह से ही बने थे। अब इस बात में कितनी सच्चाई कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Back to top button