स्वास्थ्य

लहसुन के तेल के फायदे, बालों से लेकर त्‍वचा की इन समस्याओं को करे मिनटों में दूर

लहसुन का तेल गुणकारी होता है और इस तेल का प्रयोग कर सेहत, बालों और त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। लहसुन का तेल लहसुन को पीसकर निकाला जाता है। लहसुन के तेल में एलिसिन और डायली सल्फाइड पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए उत्तम होते हैं। लहसुन के तेल का प्रयोग करने से रोजमर्रा की कई समस्याओं को सही किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं लहसुन के तेल के फायदे।

लहसुन के तेल के फायदे –

मुंहासे हों दूर

मुंहासे होने पर इनपर लहसुन का तेल लगा लें। लहसुन का तेल लगाने से मुंहासे सही हो जाएंगे। लहुसन के अंदर सेलेनियम, एलिसिन और विटामिन सी पाया जाता है और ये तत्व मुंहासों को सही करने में कारगर होते हैं। मुंहासे होने पर रुई पर थोडा़ सा लहसुन का तेल लगा लें और इस रुई को मुंहासों पर लगा लें। दिन में कम से कम तीन बार ये तेल मुंहासों पर लगाएं। ये तेल लगाने से मुंहासों का आकर कम होने लग जाएगा और मुंहासों से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी में भी ये तेल डालकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से भी मुंहासे सूख जाएंगे और चेहरा एकदम खिल जाएगा।

रूसी से मिले आराम

लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुण बालों के लिए गुणकारी साबित होते हैं। लहसुन का तेल बालों पर लगाने से रूसी की समस्या से आराम मिल जाता है और बालों का गिरना भी बंद हो जाता है। रूसी होने पर और बालों के झड़ने पर हफ्ते में एक बार लहुसन का तेल बालों पर लगा लें। ये तेल लगाने से बाल जड़ से मजबूत हो जाएंगे और इनका गिरना बंद हो जाएगा। साथ में ही रूसी भी खत्म हो जाएगी।

कानों का दर्द हो खत्म

कानों में दर्द होने पर थोड़ा सा लहसुन का तेल गर्म कर लें और इस तेल को कान में डाल लें। ये तेल कान में डालने से दर्द से निजात मिल जाएगी। कान में दर्द की समस्या होने पर ये तेल दिन में तीन बार गर्म करके कान में डालें।

दांतों के दर्द से मिले आराम

दांतों में दर्द होने पर अगर लहुसन का तेल लगाया जाए तो दांतों का दर्द दूर हो जाता है। एक रूई में थोड़ा सा लहसुन का तेल लगा लें और इस रूई को दर्द वाले दांत पर रख दें। ये तेल लगाते ही दांत का दर्द गायब हो जाएगा।

इस तरह से तैयार करें लहसुन का तेल

लहसुन का तेल आप घर में ही तैयार कर सकते हैं। लहसुन का तेल निकालने के लिए आपको लहसुन और जैतून के तेल की जरूत पड़ेगी।

आप सबसे पहले लहुसन को अच्छे पीस लें। इसके बाद एक पैन में जैतून का तेल और पीसे हुए लहसुन को डाल दें। इस पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें और जब ये तेल गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर दें। इस तेल को ठंडा का डब्बे में डालकर रखे दें और जब भी जरूरत पड़े तो इस तेल का प्रयोग कर लें।

Back to top button