बॉलीवुड

अक्षरा सिंह बोलीं- कॉल करें क्या, देखते-ही-देखते यूट्यूब पर वायरल हो गया ये नया गाना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी आज के समय में कम लोकप्रिय नहीं रह गई है। भोजपुरी फिल्मों के कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। यही वजह है कि जिस तरह से सुर्खियां बॉलीवुड के सितारे हमेशा बटोरते रहते हैं, उसी तरह से भोजपुरी के कई कलाकार भी सुर्खियां बटोरने के मामले में जरा भी पीछे नहीं दिखते। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। पिछले कई दिनों से अक्षरा सिंह इंटरनेट की सेंसेशन बनी हुई हैं।

अभी ज्यादा दिन नहीं बीता है उनकी भोजपुरी फिल्म लैला मजनू के रिलीज हुए। इस फिल्म ने भोजपुरी पर्दे पर जबरदस्त कमाई कर ली है। फिल्म की गति थमने का नाम नहीं ले रही है और फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है। अक्षरा सिंह हमेशा सोशल मीडिया में किसी-न-किसी वजह से छाई रहती हैं। वे अक्सर यहां धमाल मचाते हुए देखी जाती हैं। हाल ही में उनका एक गाना भी यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। इस गाने को रिलीज हुए अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, लेकिन यह टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। अक्षरा सिंह का टिक टॉक स्पेशल सॉन्ग कॉल करें क्या इस वक्त सुनने वालों की जुबां पर चढ़ गया है। फिल्म के इस गाने को सुनने वाले जबरदस्त पसंद कर रहे हैं।

अपनी खूबसूरती के साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से इस गाने को कुछ दिनों पहले रिलीज किया है। गाना रिलीज होने के साथ ही खूब वायरल हो गया है। बीते 7 फरवरी को अक्षरा सिंह ने इस गाने को रिलीज किया था। अब तक 15 लाख से भी अधिक लोग इसे देख चुके हैं। अक्षरा ने न केवल इस गाने को अपनी आवाज दी है, बल्कि इस गाने में अभिनय करते हुए भी अक्षरा को ही देखा जा रहा है। अक्षरा सिंह की आवाज और उनके हुस्न का जादू इस वीडियो को देखने के बाद उनके चाहने वालों पर चल गया है।

आशीष वर्मा ने गाने के लिरिक्स को तैयार किया है। वही इस गाने के संगीतकार भी हैं। गाने का निर्देशन किया है आशीष यादव ने। मनोज कुमार गुप्ता इस गाने के कोरियोग्राफर हैं। गाने के बारे में अक्षरा सिंह ने यह कहा है कि आम लोगों की जिंदगी से यह गाना जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि लोग इससे खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं और गाना उनके बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। वैसे तो हर वर्ग के बीच इस गाने को पसंद किया जा रहा है, पर युवा वर्ग खासतौर पर इस गाने के प्रति दीवाना होता हुआ नजर आ रहा है।

देखें ये वीडियो-

अपने इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने यह भी कहा है कि दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखकर वे अभिभूत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की वाकई बड़ी खुशी है कि मेरे गाने पर दर्शकों और श्रोताओं की ओर से इतना अधिक प्यार बरसाया जा रहा है। अक्षरा के मुताबिक जिस तरीके से इस गाने को देखा और सुना जा रहा है, उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि गाना कॉल करें क्या इतिहास रचने जा रहा है।

चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात हो या फिर स्टेज पर परफॉर्म करने की, अक्षरा सिंह की डिमांड हर जगह खूब देखी जाती है। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए अक्षरा को कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी है। एक वक्त ऐसा था जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की हैसियत का अंदाजा उनके को-स्टार से लगाया जाता था। इस स्टीरियोटाइप को तोड़ने का काम अक्षरा सिंह ने अपनी प्रतिभा और अपनी मेहनत के दम पर किया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, जिस पर अक्सर अश्लीलता फैलाए जाने के आरोप लगते रहे हैं, अक्षरा सिंह इसी अश्लीलता को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से मिटाने के लिए लगातार कोशिशों में लगी हुई हैं।

पढ़ें VIDEO: सलमान से किया सवाल, ‘फीस बढ़ाने के लिए देते हैं बिग बॉस छोड़ने की धमकी’, मिला ऐसा जवाब

Back to top button