दिलचस्प

दूल्हे का राज पता चलते ही भड़क उठी दुल्हन, मंडप पर पहुंकर कहा, मर जाऊंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी

उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने अपनी शादी के मंडप पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और दूल्हे से विवाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। ये घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है। औरैया जिले के जनेतपुर गांव में हमीरपुर से बारात आई थी। लड़की वालों ने धूमधाम से बारात का स्वागत किया था। बारात आने के बाद वरमाला की रस्म भी की गई और रस्म के समय दुल्हन काफी खुश भी थी। लेकिन कुछ समय बाद दुल्हन ने विवाह करने से मना कर दिया और लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। जब फेरों की बारी आई तो दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

क्या है पूरा मामला

औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार को हमीरपुर से बारात आई थी। वरमाला की रस्म होने के बाद जब सुबह फेरे के लिए दुल्हन को मंडप पर लाया गया तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया। दुल्हन के इंकार करते ही बरातियों में हड़कंप मच गया और हर कोई दुल्हन को समझाने में लग गया। मगर दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी।

इस वजह से तोड़ी शादी

दूल्हे के गूंगा होने के बारे में दुल्हन से छुपाया गया था। वहीं जैसे ही लड़की को ये पता चला की जिससे उसकी शादी हो रही है वो बोल नहीं सकता है। तो उसने बिना किसी से डरे शादी करने से मना कर दिया। वरमाला तक दुल्हन को दूल्हे के गूंगा होने के बारे में नहीं पता था। लेकिन फेरों से पहले दुल्हन के मामा ने उसे दूल्हे की सच्चाई बता दी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी ना करने का फैसला लिया। लड़की के पिता ने उसे समझाने की खूब कोशिश की मगर वो अपने फैसले पर कायम रही।

 

दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तदारों ने भी उसपर काफी जोर डाला लेकिन उसने साफ शब्दों में सब से कहा दिया की मर जाऊंगी लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी। दरअसल दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी लड़की के परिवार के कुछ सदस्यों को थी। वहीं जैसे ही शादी के समय लड़की के मामा को दूल्हे के गूंगा होने का पता चला। तो उन्होंने बिना कोई देरी किए लड़की को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।

बराता ने किया हंगामा

दुल्हन के शादी से मना करने के बाद बारात में आए लोगों ने खूब हंगामा किया और इस हंगामे के चलते पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जिसके बाद बारात को वापस लौटने को कहा गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और इस आपसी मामला करार दिया है।

Back to top button