बॉलीवुड

सालों बाद छलका हिना खान का दर्द , रोते हुए कहा- ‘उसकी वजह से घर से….’

पर्दे की दुनिया बहुत खुशहाल दिखती है। वहां अक्सर लोग खुद को खुश रखते हैं। हालांकि ऐसा करना उनकी मजबूरी भी होती है। रील लाइफ और रीयल लाइफ में बहुत फर्क होता है। रील लाइफ में उन्हें हमेशा ऐसा शो करना होता है जैसे उनके जीवन में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा हो। लेकिन रीयल लाइफ में उन्हें भी एक आम इंसान की तरह सभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आखिर एक्टर भी एक इंसान ही है। ऐसा भी कई बार होता है कि फैंस जिंदगी में उनके घुसपैठ कर देते हैं। और इससे एक इंसान होने के नाते बड़े से बड़े एक्टर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम मशहूर एक्ट्रेस हीना खान के बारे में बात करेंगे उनके जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही है।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक लड़का था जो उन्हें बहुत परेशान करता था। पहले वो हीना खान के मोबाइल पर मैसेज करता था। कुछ दिनों बाद उसने वीडियो मैसेज भेजना शुरू कर दिया। हीना कहती हैं कि वो अपने बिलखते हुए वीडियो मुझे भेजता था। जिसके बाद हिना ने उस लड़के को रिप्लाई किया, ताकि हिना उस लड़के को समझा कर शांत कर सकें कि वो ऐसा न करे।


हिना उस घटना को बताते हुए कहती हैं कि मेरे समझाने पर भी वो लड़का नहीं माना। बल्कि उल्टा उसने मुझे धमकी दी। लड़का धमकी देता था कि वो हाथ की नसें काट लेगा और घर से भाग जाएगा। हीना कहती हैं कि इससे मैं घबरा गई थी। वो मैसेज करता था कि मैं आपके ऑफिस के सामने आ रहा हूँ। उसके बाद से हीना घर से बाहर निकलना ही बद कर दी थीं। हीना खान ने इंटरव्यू में कहा कि उस लड़के ने करीब 20 बार नंबर बदले थे। और वो हर नंबर से ऐसे मैसेज करके परेशान करता था। हीना ने बताया कि हाल ही मैं उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है।

कुछ समय पहले हीना ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत भेदभाव का सामना करना पड़ता है क्योंकि वो टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। वो कहती हैं कि चूँकि मैं टीवी इंडस्ट्री या कहें तो छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हूँ इसलिए मुझे बॉलीवुड में क्लास सिस्टम को झेलना पड़ा है। हीना कहती हैं कि कई बड़े प्रोडक्शन हाऊस, बड़े बैनर, बड़े डायरेक्टर उन्हें काम में इसलिए नहीं रखते थे क्योंकि उनका बैकग्राउंड टीवी इंडस्ट्री है।

बता दें कि हीना खान अपने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई थीं। और इसी सीरियल से उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत भी की थी। हीना ने इस सीरियल में 8 साल तक काम किया इसके बाद इस सीरियल से ब्रेक ले लिया। लेकिन ब्रेक लेने से पहले हीना अपने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में राज कर चुकी थीं। याद दिला दें साल 2017 में हीना खान खतरों के खिलाड़ी में दिखी थीं। इसके बाद वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी थीं। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। अब तो हीना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।

Back to top button