दिलचस्प

डरावने सपनों से रहते हैं परेशान तो घबराएं नहीं बस करे दें ये उपाय, डरावने सपने आना हो जाएंगे बंद

कई लोगों को खूब डरावने सपने आते हैं। डरावने सपने आने पर तनाव हो जाता है और मन में हर समय भय रहता है। दरअसल हमारे आसपास क्या घटनाएं हो रही हैं उनपर हमारे सपने निर्भर करते हैं। जब भी हमारे आसपास कुछ बुरा होता है तो हमें बुरे सपने आने लग जाते हैं। कई लोगों का ऐसा माना होता है कि सपने में दिखने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकते देती हैं। जिसकी वजह से कई लोग डरावने स्वपन आने पर बुरी तरह से डर जाते हैं।

अगर आपको भी खूब डरावने सपने आते हैं और आप इस प्रकार के सपनों से निजात पाना चाहते हैं। तो नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

रात को नहीं आएंगे डरावने सपनें बस करें ये उपाय –

करें शिव जी का जाप

रोज रात को सोने से पहले भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव के मंत्र या इनके नाम का जाप करके सोने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और आपको आरामदायक नींद आ जाएगा।

रखें लोहे की चीजे

अपने बिस्तर के नीचे लोहे की कोई धातु रख दें। लोहे की धातु पास में होने से बुरे सपने नहीं आएंगे। आप चाहें तो लोहे की कीलें या लोहे का तुकड़ा भी रख सकते हैं। ये उपाय बेहद ही कारगर होता है और इसे करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं।

पढ़े हनुमान चालीसा

अक्सर बुरे सपने आने के बाद डर लगता है और चिंता होने लग जाती है। अगर आपको कभी भी कोई बुरा सपना आए तो आप डरने की जगह हनुमान चालीसा का पाठ कर लें। हनुमान चालीसा पढ़ने से मन शांत हो जाएगा और भय दूर हो जाएगा। दरअसल हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्वयं हनुमान जी आपकी रक्षा करते हैं और डरावने सपने भी आना बंद हो जाते हैं। हनुमान चालीसा के अलावा सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। रोजाना सुंदरकांड का पाठ करने से डरवाने सपने  आना बंद हो जाते हैं।

पास में रखें पानी

रात को सोने से पहले एक तांबे के बर्तन में जल भर दें और इस बर्तन को अपने पलंग के नीचे रख दें। सुबह इस पानी को किसी गमले में डाल दें। ऐसा करने से रात को सोते समय डरावने सपने बिलकुल नहीं आते हैं।

जूतों को रखें दूर

सोते समय अपने पगंल के पास जूते या चप्पल ना रखें। पलंग के पास जूते या चप्पल होने से बुरे सपने आते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले अपने पलंग के पास एक भी जूता या चप्पल ना होने दें। इसी तरह से अपने बिस्तर को भी हमेशा साफ रखें और सोने से पहले अपने पैरों को जरूर पानी से धोएं।

छिड़क दें गंगा जल

जिन लोगों को खूब डरावने सपने आते हैं वो लोग रोज रात को सोने से पहले अपने कमरे में गंगा जल को छिड़क दें। गंगा जल का छिड़काव करने से बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और आपको आराम भरी नींद आ जाएगी।

Back to top button