बॉलीवुड

पिता के नाम पर कपूर परिवार ने किया चौक का उद्घाटन, एक फ्रेम में बहन के साथ कैद हुए तीनों भाई

सुरिंदर कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता रहे हैं। वे बॉलीवुड अभिनेताओं अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर के पिता भी रहे हैं। उनके नाम पर मुंबई में एक चौक का नामकरण किया गया है। यह चौक मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित है। चौक के नामकरण के अवसर पर अनिल कपूर के साथ उनकी बेटी सोनम कपूर भी नजर आईं। साथ में बोनी कपूर भी अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जान्हवी कपूर के साथ यहां मौजूद दिखाई दिए। इन सबके अलावा संजय कपूर भी अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ यहां मौजूद थे। मोहित मारवाह भी यहां नजर आए। पूरा कपूर परिवार यहां जमा हुआ था।

इस चौक के नामकरण के मौके पर एक बड़ी ही खास चीज देखने को मिली। यह पहला ऐसा मौका रहा जब अनिल कपूर की बहन रीना कपूर के साथ सभी भाई यानी कि बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर भी यहां इकट्ठा हुए थे। इस तरह से तीनों भाइयों को एक साथ अपनी बहन रीना के साथ यहां एक ही फ्रेम में देखा गया। चौक का उद्घाटन रीना कपूर मारवाह ने अपने हाथों से किया। इस अवसर पर यहां पर सभी बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। सभी को एक जगह पर देखकर उनकी प्रशंसक भी काफी खुश हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों पर प्यार भी बरसा रहे हैं।

जान्हवी कपूर जो कि फिल्म धड़क में नजर आई थीं और जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था, वह इस अवसर पर हल्के ब्लू कलर के सूट में नजर आई थीं। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, सोनम कपूर भी कम खूबसूरत नहीं नजर आ रहे थे। उन्होंने परंपरागत ड्रेस पहन रखी थी और इसमें भी उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही थी। साथ ही परिवार के बाकी सदस्य भी काफी अच्छे लग रहे थे और साथ में इन्हें देख कर हर किसी को अच्छा लग रहा था, क्योंकि परिवार जब साथ होता है और भरा-पूरा हता है, तो उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

सुरिंदर कपूर, जिनके नाम पर चौक का नामकरण किया गया है उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा वक्त चेंबूर इलाके में ही गुजारा था। फिल्म निर्माता के तौर पर सुरिंदर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। सुरिंदर कपूर के नाम पर चौक का नाम रखे जाने के अवसर पर कपूर फैमिली जो एक साथ यहां जमा हुई, इसकी बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस की ओर से बहुत ही पसंद किया जा रहा है। फैंस न केवल इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, बल्कि इन्हें शेयर भी खूब कर रहे हैं

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म रूही अफजा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव होंगे। मूवी में जान्हवी कपूर को दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यही नहीं, फिल्म दोस्ताना 2 एवं तख्त में भी जान्हवी कपूर को आने वाले समय में देखा जाएगा। जहां तक अनिल कपूर की बात है तो उनकी फिल्म मलंग हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आए हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। वहीं, सोनम कपूर को जोया फैक्टर में अंतिम बार देखा गया था, जो भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

पढ़ें पिता के साथ डीप नेक ड्रेस में सोनम ने दिया पोज तो फैंस ने कर दिया ट्रोल, कहा- कुछ तो शर्म करो

Back to top button