बॉलीवुड

इस महीने फेरे लेंगे आलिया और रणबीर कपूर, यहां देखिये पूरा वेडिंग प्लान

बॉलीवुड के लव बर्ड आलिया और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां,  आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कई दफा इनकी शादी के कार्ड भी वायरल हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि अब उनकी शादी का सपना सच होने वाला है। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की खबर पर उनके ही करीबी सूत्र ने मुहर लगाई है,  लेकिन अभी भी  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है। दोनों को एक दूसरे के साथ अक्सर देखा जाता है। अब तो दोनों एक साथ छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं, लेकिन अपनी शादी की खबर पर दोनों ही चुप्पी साध लेते हैं। कुल मिलाकर, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसे कई दफा स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन शादी की खबरों पर दोनों हमेशा आनाकानी करते रहते हैं। ऐसे में, उनके फैंस की यह जाने की दिलचस्पी ज्यादा रहती है कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे? इसी कड़ी में अब खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों बहुत ही जल्द शादी करने वाले हैं।

दिसम्बर में हो सकती है शादी

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो आलिया और रणबीर कपूर इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। दोनों के लिए दिसंबर का मौका बहुत ही ज्यादा खास होगा, क्योंकि इसी महीने दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर्दे पर रिलीज़ होगी। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसके बाद दोनों की शादी की होने की खबर है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों दिसंबर में ही शादी करने वाले हैं, जिसके लिए पूरा प्लान सेट हो चुका है। हालांकि उन्होंने प्लान के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया है, लेकिन शादी दिसंबर में ही होगी।

चल रही है तैयारियां

करीबी सूत्रों की माने तो आलिया और रणबीर कपूर की फैमिली इन दिनों शादी की तारीख फिक्स करती हुई नजर आ रही है। दोनों की फैमिली के बीच काफी बातचीत हो रही है, जिसमें दोनों शादी के बारे में खूब बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिलहाल शादी की डेट फिक्स नहीं हुई है। लेकिन दोनों फैमिली में इसी को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शादी 4 दिसंबर के बाद होगी और यह आखिरी सप्ताह में हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या वाकई दोनों दिसंबर में शादी कर लेंगे? यह तो वक्त ही बतायेगा।

दो साल से हैं रिलेशन में

अब भले ही दोनों अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साध लेते हो, लेकिन दोनों के बीच प्यार बहुत ही ज्यादा है। जी हां, आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को पिछले 2 साल से डिलीट कर रहे हैं और अब एक दूसरे को बहुत ही ज्यादा समझ में भी लगे हैं। इतना ही नहीं, दोनों की फैमिली को भी यह रिश्ता बहुत ही ज्यादा पसंद है। हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर की फैमिली के पास देखा गया था। इतना ही नहीं , आलिया अब रणबीर कपूर की फैमिली का भी बहुत ही ज्यादा ख्याल रखती है, जिसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला था बता देते। ऋषि कपूर की जब तबीयत खराब हुई थी तो रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट उन्हें देखने के लिए गई थी।

Back to top button