बॉलीवुड

कॉलेज लाइफ में कई बार लड़को के साथ लिप लॉक कर चुका है ये एक्टर, अब आयुष्मान के साथ किया….

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में से एक आयुष्मान खुराना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके सुर्खियों में बने रहने का कारण उनकी आने वाली फिल्म शुभ मंगल सावधान है। यह फिल्म समाज के एक गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है। शुभ मंगल सावधान समलैंगिक संबंध जैसे मुद्दे पर बनी ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य किरदारा में आयुष्मान खुराना दिखेंगे साथ ही उनके साथ एक मशहूर यूट्यूबर जितेंद्र कुमार भी रहेंगे। इनके अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार दिखेंगे। बता दें कि ये सभी सितारे इस फिल्म में फिल्हाल व्यस्त हैं औऱ जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान आयुष्मान ने कुछ राज खोले हैं। तो आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।

आयुष्मान ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में जितेंद्र कुमार को किस करने से पहले अपने जिंदगी में एक और लड़के को भी किस किया है। साथ ही वे बताते हैं कि यूट्यूब स्टार जितेंद्र जो शुभ मंगल सावधान में आयुष्मान के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे इस फिल्म से पहले चार लड़कों को किस कर चुके हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एमटीवी रोडीज के समय भी आयुष्मान ने एक लड़को को किस किया था। वे खुद कहते हैं कि मैंने एमटीवी रोडीज के समय एक लड़के को किस किया था। उन्होंने उसके पीछे की पूरी कहानी भी बताई। आयुष्मान बताते हैं कि वो ट्रूथ एंड डेयर खेल रहे थे। मेरे पास डेयर आया जिसके तहत मुझे एक लड़के को किस करना था जो मैंने किया। इसके बाद आयुष्मान कहते हैं कि जब मैं एक डेयर में ये सब कर सकता हूँ तो फिल्मों में क्यों नहीं।

आयुष्मान मानते हैं कि एक लड़का दूसरे लड़के से और एक लड़की दूसरे लड़की से प्यार कर सकती है। वे अपने अलावा अपने साथी कलाकार जितेंद्र कुमार के बारे में भी हैरान कर देने वाला खुलासा करते हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र ने भी इससे पहले एक दो नहीं बल्कि चार बार लड़कों को किस किया है, ऐसा उन्हें रैगिंग के दौरान करने को कहा गया था।

जब फिल्म में किसिंग सीन आया तो मैंने जीतू से पूछा कि इससे पहले कभी उसने किसिंग सीन किया है। इस पर उसने बताया कि हां जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में था तो उसके साथ रैंगिग हुई थी। उस रैंगिग में जीतू को चार लड़कों से किस करने को कहा गया था, जो उन्हें करनी पड़ी थी। बता दें कि इस फिल्म का लोगों को बहुत इंतजार है। इसका ट्रेलर आ चुका है और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।

जाते जाते बता दें कि इस फिल्म आयुष्मान खुराना पहली बार किसी पुरूष कलाकार को लिप लॉक करते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में दर्शकों को इसकी एक झलक देखने को मिल गई है। पिछले दिनों इस फिल्म का एक गाना गबरू रीलीज हुआ है। इस गाने में भी आयुष्मान और जीतू को लिप लॉक करते हुए दिखाया गया है। ज्ञात हो कि ये फिल्म 16 फरवरी को बड़े पर्दे पर रीलीज होगी। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय हैं।

Back to top button