बॉलीवुड

पति संग छुट्टियां बिताने विदेश गई दीपिका पादुकोण, इस जगह मनाएंगी वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इसको लेकर न सिर्फ आम लोग उत्साहित हैं, बल्कि कलाकारों के बीच में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने पार्टनर के साथ उसी को सेलिब्रेट करना चाह रहा है। जिसकी वजह से तरह-तरह की प्लानिंग की जा रही है। इसी कड़ी में दीपिका और रणवीर सिंह ने भी गजब का प्लान बनाया है और वे दोनों छुट्टियों पर निकल गए हैं। दीपिका और रणवीर सिंह एक दूसरे के साथ छुट्टी के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसके बारे में खुद अभिनेत्री ने बताया।

बॉलीवुड गलियारों में वैलेंटाइन डे का काफी ज्यादा महत्व होता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है, जिसकी वजह से कोई छुट्टियों पर जाता है, तो कोई घर में ही पार्टी प्लान करता है। इतना ही नहीं कोई तो डिनर पर भी जाता है, लेकिन दीपिका और रणवीर सिंह ने विदेश जाने का प्लान बनाया है और विदेश निकल भी चुके हैं। इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है, जहां पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पासपोर्ट दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा कैप्शन दिया है।

छुट्टियां बिताने गए दोनों

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच काफी ज्यादा तालमेल है। दोनों के बीच प्यार भी भरपूर है। दोनों अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते है। ऐसे में, उन्होंने अपने वैलेंटाइन का प्लान बताते हुए अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं छुट्टियां और वो। कुल मिलाकर, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ छुट्टियों का लुफ्त उठाने के लिए विदेश जा चुकी है। हालांकि कहां गई है, इसके बारे में उन्होंने बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया, लेकिन पासपोर्ट पर उनका प्लान खोल दिया। बता दें कि  पासपोर्ट में यूल लिखा हुआ है, जिसका मतलब यह है कि वह श्रीलंका गई हुई है।

 

View this post on Instagram

 

His & Hers…? #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बॉलीवुड की परफेक्ट कपल माने जाने वाले वाले दीपिका रणवीर सिंह अक्सर अपने प्यार का इजहार अक्सर करते हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल है जो अन्य कपल्स के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। बता दें कि  बॉलीवुड गलियारों में इन दोनों की जोड़ी का मिसाल दिया जाता है। दोनों ने लंबे समय एक दूसरे को डेट के बाद ही शादी का फैसला लिया था, जिसके बाद दोनों अपनी लाइफ जी रहे हैं और खुशी-खुशी एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे की टांग खींचने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जिसकी वजह से दोनों का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

फ़िल्म 83 में आएंगे नज़र

शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। जी हां, दोनों लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे और वह फिल्म 83 होगी, जो वर्ल्ड कप पर आधारित है। दरअसल सन 1983 में भारत में पहली दफा वर्ल्ड कप जीता था, जिस पर ही यह फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी, जिसको लेकर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित है।

Back to top button