बॉलीवुड

2020 में ये 7 नये चेहरे दिखाएंगे बॉलीवुड में अपना जलवा, बॉक्स-ऑफिस पर किसका होगा राज़?

बॉलीवुड में हर साल हजारो चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन मौका हर किसी को नहीं मिल पाता है। इनमें कुछ स्टारकिड भी होते हैं जिन्हें अपने पैरेंट्स के कारण फिल्मों में काम तो मिल जाता है लेकिन उनकी किस्मत का फैसला दर्शक ही करते हैं। हर बार की तरह इस साल 2020 में भी करीब 7 नये चेहरे बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार हैं लेकिन इनमें से कितने बॉक्स ऑफिस पर खड़े होंगे और कितने धड़ाम होंगे ये आने वाला समय ही बता सकता है।

2020 में डेब्यू करने को तैयार हैं ये 7 चेहरे

हर साल बॉलीवुड में नये चेहरे आते है ये तो हम जानते ही हैं लेकिन इन नये सितारों की किस्मत का फैसला ऑडिएंस ही करती है और इस साल भी कई स्टारकिड भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब इनमें कौन सा स्टारकिड इंड्स्ट्री में लंबी पारी खेलेगा ये आने वाला समय ही बताएगा। चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर..

अलाया एफ

90 के दशक की हॉट एक्ट्रेस पूजा बेदी फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पूजा बेदी की खूबसूरत बेटी अलाया ने हालिया रिलीज फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू किया है। इसमें वे सैफ अली खान और तब्बू के साथ नजर आई और लोग इस फिल्म में इनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन अब इनके बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अहान साउथ की एक सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे जिसका नाम तड़प है। इनके अपजिट तारा सुतारिया एक्ट्रेस होंगी।

कीर्ति सुरेश

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति के लाखों प्रशंसक हैं। साल 2018 में महंती के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वे अजय देवगन के साथ फिल्म मैदान में नजर आएंगी और ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी।

मानुषी छिल्लर

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में ब्रेक अक्षय कुमार के साथ मिला है। अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में नजर आएंगी। इसमें वे पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी।

क्रिस्टल डिसूजा

सालों तक टीवी स्क्रीन पर राज करने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल स्क्रीन पर डेब्यू करने वाली हैं। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में अपने बॉलीवुड की नयी पारी खेलने जा रही हैं। ये फिल्म भी इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

शालिनी पांडे

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी में प्रीति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली शालिनी पांडे फिल्म जयेशभाई जोरावर से रणवीर सिंह के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने करने वाली हैं।

लक्ष्य

धर्मा प्रोडक्शन में एक हैंडसम हंक शामिल होने जा रहे हैं और इनका नाम है लक्ष्य। इस साल दोस्ताना-2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है और इस साल के मिड में ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

Back to top button