बॉलीवुड

Bigg Boss से बदली जिस नोरा फतेही की जिंदगी, कभी वेटर बन तो कभी लॉटरी बेचकर भी चलाना पड़ा था काम

नोरा फतेही आज बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। ये कनाडियन मूल की अभिनेत्री हैं। बिग बॉस में एंट्री करने के बाद ये ज्यादा चर्चा में आई थीं। नोरा फतेही आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें दिलबर दिलबर के साथ साकी गाने के रीमेक में देखा जा चुका है। बॉलीवुड में आज नोरा फतेही को उनके एक अलग ही अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपना एक अलग ही मुकाम बॉलीवुड में बना लिया है।

आज लगी है आइटम नंबर्स की लाइन

खास तौर पर उन्हें हार्डी संधू के म्यूजिक एल्बम क्या बात है से जबरदस्त पहचान हासिल हुई थी, जिसके बाद से तो आइटम नंबर्स की उनके पास लाइन लग गई थी। उन्होंने इसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट डांस नंबर्स दिए हैं। इसकी वजह से नोरा फतेही आज लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रही हैं। फिर भी इस अभिनेत्री के बारे में कई ऐसी बातें भी हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं।

जिंदगी से जुड़ीं खास बातें

नोरा फतेही को कभी वेटर के तौर पर काम करना पड़ा है, तो कभी जिंदगी में ऐसे पल भी आए हैं, जब उन्हें पेट पालने के लिए लॉटरी तक बेचनी पड़ी है। आज नोरा फतेही की जिंदगी के इस खास अवसर पर उनकी इस संघर्ष भरी जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प और खास बातों के बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।

8 लड़कियों संग शेयर किया रूम

बॉलीवुड में आज नोरा फतेही की विशेष पहचान जरूर बन गई है और उनके लाखों प्रशंसक भी हो गए हैं, मगर उनके लिए बॉलीवुड की ये जर्नी आसान नहीं रही है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने जीवन में लंबे संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा है। जब वे अपने जीवन में संघर्ष कर रही थीं तो उस दौरान उन्हें एक पीजी में रहना पड़ा था। बताया जाता है कि यहां उन्हें अपना कमरा आठ लड़कियों के साथ शेयर करना पड़ रहा था। उन्हें हिंदी ठीक से बोलनी नहीं आती थी। इस वजह से भी उन्हें खासी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा था। इसके कारण भद्दे कमेंट्स भी उन पर किए जाते थे, जिसे सुनकर वे विचलित हो जाया करती थीं।

इसने किया था प्रताड़ित

एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने यह भी बताया था कि उनके संघर्ष के दिनों में एक कास्टिंग एजेंट से उनकी मुलाकात हुई थी, जो कि उन्हें बहुत ही प्रताड़ित किया करता था। नोरा फतेही ने यह भी बताया था कि उनके चेहरे और उनके बॉडी को लेकर वह बेहद भद्दे कमेंट्स तक किया करता था। साथ ही उनका मजाक भी वे उड़ाया करते थे।

मुश्किल भरा ऑडिशन

नोरा ने कहा था कि यह सब उन्हें बहुत ही बुरा लगता था, लेकिन उन्हें सब सहना पड़ता था, क्योंकि वे संघर्ष के दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने बताया है कि हिंदी नहीं आने की वजह से उन्हें ऑडिशन के दौरान बड़ी दिक्कत आती थी। उन्हें लगता था कि यह उनके लिए सबसे मुश्किल भरा पल है। वह इसलिए कि लोग उनका कब मजाक बना देते थे, उन्हें पता भी नहीं चल पाता था। वे यह भी बताती हैं कि उस वक्त मानसिक तौर पर वे पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई थीं। इस वजह से लोग आसानी से उन्हें बेवकूफ भी बना देते थे।

रो पड़ती थीं घर आकर

फतेही के मुताबिक लोग कई बुरे कमेंट्स भी कर दिया करते थे, जिसे सुनकर उन्हें बहुत ही दुख होता था। कई बार जब वे ऑडिशन देकर घर लौटती थीं तो इस वजह से वे बहुत रोती भी थीं। फिर भी उन्होंने अपनी हिम्मत बरकरार रखी और अपने करियर का रास्ता बनाते रहने से वे कभी भी पीछे नहीं हटीं।

रूढ़िवादी है परिवार

दरअसल, नोरा फतेही अरब के जिस परिवार से नाता रखती हैं, वह परिवार उनके मुताबिक बहुत ही रूढ़िवादी रहा है। इसी वजह से उन्हें केवल प्रोफेशनल लाइफ में ही नहीं, बल्कि अपने घर में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नोरा फतेही कहती हैं कि आज जिस डांस की वजह से उनका नाम है, उसकी प्रैक्टिस भी उन्हें अपने कमरे में बंद होकर करनी पड़ती थी, ताकि किसी को भी यह जानकारी ना हो सके कि वे डांस भी करती हैं। इस तरह से बंद कमरे में ही प्रैक्टिस करके उन्होंने इतना बढ़िया डांस स्टेप सीख लिया।

डांस की वजह से चर्चा में

नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3D में देखा गया है। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ वे इस फिल्म में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वालीं नोरा फतेही के डांस को स्ट्रीट डांसर 3डी में खूब पसंद किया गया था। इसकी वजह से वे खूब चर्चा में भी बनी हुई हैं।

पढ़ें बीच सड़क पर बात करते हुए अमीषा पटेल की फोटो वायरल, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

Back to top button