बॉलीवुड

रेड लिपस्टिक और वाइट गाउन में ऐश्वर्या को देख बोर हुए फैंस, कहा- प्लीज, अब तो कुछ नया कर लो!

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कितनी सुंदर हैं, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। उनकी सुंदरता से लेकर उनकी मुस्कान तक का बॉलीवुड में जबरदस्त क्रेज रहा है। यही वजह है कि उनके चाहने वाले आज भी बहुत हैं। भले ही ऐश्वर्या राय फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती और उनकी अदा की वजह से उन्हें चाहने वाले अब भी उन पर मर-मिटते हैं।

इनकी शादी में पहुंचीं

इतना सब कुछ होने के बावजूद आजकल ऐश्वर्या राय को सोशल मीडिया में ट्रोल होते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कई बार हो चुका है कि ऐश्वर्या राय को अलग-अलग चीजों के लिए सोशल मीडिया में ट्रोल किया गया है। अभी बीते ही दिनों की बात ले लीजिए। कपूर खानदान की बेटी रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी हो रही थी। इसमें बॉलीवुड के सभी जाने-माने सितारे पहुंचे हुए थे। पूरा बच्चन परिवार इस शादी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान ऐश्वर्या राय का लुक सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों को शायद पसंद नहीं आया। उनके फैंस ऐश्वर्या के लुक को देखकर निराश हो गए। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया में ऐश्वर्या राय को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

नहीं दिख रहा कुछ नया

ऐश्वर्या राय के लुक के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनके स्टाइलिस्ट की शिकायत करनी शुरू कर दी है। उन्होंने यहां लिखा है कि ऐश्वर्या राय अब हमेशा एक ही तरह की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल भी नहीं बदल रहा है। यहां तक कि एक ही कलर की वे लिपस्टिक भी लगाती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने इस दौरान ऑफ व्हाइट बहुत वर्क वाला गाउन पहना हुआ था। ऐश्वर्या राय ने इस दौरान अपने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी। साथ ही उनके बाल खुले हुए भी थे। ऐश्वर्या राय को देखकर उनके फैंस ने सोशल मीडिया में यह कहना शुरू कर दिया कि अब वे ऐश्वर्या को इस रूप में देख कर बोर हो गए हैं। बार-बार वही स्टाइल देखने को मिल रही है। कुछ भी नया अब ऐश्वर्या राय के लुक में देखने को उन्हें नहीं मिल रहा है।

आराध्या को भी नहीं छोड़ा

सोशल मीडिया में एक यूजर ने शिकायत करते हुए यह लिखा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि ऐश्वर्या राय बार-बार एक ही तरह का ड्रेस पहन कर सामने आ रही हैं। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बार-बार एक ही तरह का ड्रेस और एक ही तरह के स्टाइल उन्हें अपनाते हुए देखकर वे परेशान हो गए हैं। कुछ तो उन्हें अब नया करना चाहिए। केवल ऐश्वर्या राय ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी आराध्या के भी हेयर स्टाइल को लेकर यहां यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि आराध्या का भी बार-बार एक ही तरह का हेयर स्टाइल अब देखने को मिल रहा है।

हर इवेंट में एक जैसा लुक

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में जितने भी बड़े इवेंट्स हुए हैं, उन सभी में ऐश्वर्या राय को कमोबेश एक ही तरह की ड्रेस पहने हुए देखा गया है। चाहे सोनम कपूर की शादी हो या फिर दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा की। इन सभी की शादी में ऐश्वर्या राय को या तो ऑफ व्हाइट या सफेद रंग के गाउन पहने हुए देखा गया है। उनकी स्टाइल भी सभी में लगभग समान रही है। साथ ही इन सभी इवेंट्स में ऐश्वर्या राय को खुले हुए बालों के साथ देखा गया था।

करीना और करिश्मा का डांस

गौरतलब है कि ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा कपूर के बेटे अरमान जैन की शादी बीते 3 फरवरी को शादी हुई है। अपने कजिन की शादी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंची हुई थीं। इन दोनों ने यहां जमकर डांस भी किया था, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया में देखने को भी मिला था।

पढ़ें- बॉलीवुड की इन टॉप हीरोइनों का सच कर देगा आपको हैरान, इनमें ऐश्वर्या से दीपिका तक हैं शामिल

Back to top button