अध्यात्म

फरवरी महीने में ये 5 ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 12 राशि पर पड़ेगा इसका प्रभाव

फरवरी महीना शुरू हो गए है और इस महीने के शुरू होते ही कई सारे ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन से लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। इस महीने 9 में से 5 ग्रह यानी सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदल रहे हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इन ग्रहों का ये राशि परिवर्तन 2 फरवरी से शुरू हो जाएगा।

फरवरी महीने में होने वाला है इन ग्रहों का राशि परिवर्तन

शुक्र ग्रह

दो फरवरी की रात को शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है और ये ग्रह कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। कुछ दिनों तक मीन राशि में रहने के बाद शुक्र ग्रह फरवरी महीने की 28 तारीख को फिर से राशि परिवर्तन करेगा और मेष राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र ग्रह

इस महीने चंद्र ग्रह भी अपनी राशि बदल रहा हैं और ये ग्रह  2 फरवरी की रात को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। वहीं 5 फरवरी की सुबह चंद्र ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लेगा। ज्योतिषों के अनुसार चंद्र ग्रह इसके बाद हर ढाई दिन में राशि बदलता रहेगा।

मंगल ग्रह

7 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस समय ये ग्रह वृश्चिक राशि में है। मंगल ग्रह के इस परिवर्तन से प्रत्येक राशि पर असर देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस समय ये ग्रह  मकर राशि में है। कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी, जो कि 13 फरवरी के दिन होगी।

बुध ग्रह

इस समय ये ग्रह कुंभ राशि में है और ज्योतिषों के अनुसार 17 फरवरी को ये ग्रह वक्री हो जाएगा।

अन्य बचे ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे और इन ग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं होने वाला है। गुरु ग्रह धनु राशि में ही रहेगा और राशि परिवर्तन नहीं करेगा। शनि ग्रह इस समय मकर राशि में है और कई सालों तक इस राशि में ही रहने वाला है। राहु ग्रह मिथुन राशि और केतु ग्रह धनु राशि में है।

ग्रहों को इस तरह से रखें अपने अनुकूल

ग्रहों के इन राशि परिवर्तन से आपके जीवन पर कोई बुरा असर ना पड़े इसके लिए आप इन उपायों को करें।

  • चंद्र ग्रह की पूजा करें और सफेद चीजों का दान शुक्रवार के दिन करें।
  • शुक्र ग्रह के लिए शिवलिंग पर सोमवार के दिन दूध चढ़ाएं।
  • सूर्य ग्रह के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और  सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से ये ग्रह आपके अनुकूल रहेगा।
  • मंगल ग्रह को शांत रखने के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर की दाल चढ़ाएं।
  • बुध ग्रह के लिए गणेश जी की पूजा करें और हर बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
  • गुरु ग्रह आपके अनुकूल बना रहे इसके लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाें।
  • शनि, राहु-केतु के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

Back to top button