समाचार

मोदी सरकार का मास्टरप्लान! 2018 तक मिलेगी देश को बम्पर खुशखबरी! – जानें

नई दिल्ली – केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही देशवासियों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। मोदी सरकार ने अगले साल यानि 2018 तक करीब 2.80 लाख कर्मचारियों की बहाली के लिए बजट मुहैया करवा दिया है। यह बजट देश में नई नियुक्तियों के लिए मुहैया कराया गया है। केंद्र सरकार के अधीन 2.80 लाख नई भर्तियों में 1.80 लाख भर्तियां पुलिस, आयकर, सीमा एवं उत्पाद शुल्क विभागों के लिए होंगी। 2018 तक 2.80 लाख नई भर्तियों के आने से देश के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा। मोदी सरकार के इस ऐलान को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मास्टर प्लान के तौर पर देखा जा रहा है।  Central governmemt hire new staff.

Central governmemt hire new staff

2018 तक बंपर भर्ती करवायेगी मोदी सरकार –

सरकारी विभागों में मैनपॉवर की मजबूती हेतु तैयार किये गए इस प्लान में रेलवे विभाग भी शामिल हैं। सरकार की सूची में अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, केंद्रिय सचिवालय, सूचना एवं प्रसारण और विदेश मंत्रालय विभाग भी शामिल हैं। रेलवे देश का ऐसा विभाग है जहां वर्तमान में 13.31 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं फिर भी सरकार इस क्षेत्र को औ मजबुत करने के लिए रेलवे और रक्षा विभाग में 2018 तक बंपर भर्ती करना चाहती है। दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2016 तक आईटी, कस्टम और सेंट्रल एक्साइज में 1.88 लाख भर्तियों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ कारण से इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका। लेकिन इस बार मोदी सरकार अपने इस लक्ष्य को सबसे ऊपर रखकर काम कर रही है।

इन विभागों में होंगी 2.80 लाख नई भर्तियां –

गौरतलब है कि जब से नोटबंदी हुई है तब से आयकर विभाग पर कामकाज को बोझ काफी बढ़ गया है लेकिन इस विभाग में आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की कमी है। इसी को देखते हुए विभाग के कर्मचारियों की संख्या को इन नई भर्तियों के द्वारा 46000 से बढ़ाकर 80000 किया जाएगा। सरकरा इस लक्ष्य को मार्च 2018 तक पूरा करना चाहती है। इसी प्रकार कस्टम और एक्साइज विभाग में 41000 अतिरिक्त कर्मचारियों कि भर्ती की जाएगी। वर्तमान में कस्टम और एक्साइज विभाग में कर्मचारियों की संख्या 50600 है जो इन नई भर्तियों के बाद बढ़कर 91700 हो जाएगी। पीएम मोदी विशेष तौरपर विदेश मंत्रालय में कर्मचारियों की भर्ती पर जोर दे रहे हैं। 2016 तक इस विभाग में 9,294 भर्ती हुईं हैं लेकिन 2018 तक इसमें 2000 नई भर्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है।

Back to top button