Trending

आज इन पांच राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, माता-पिता का मिलेगा सपोर्ट व रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता

हम आपको रविवार 2 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 February 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापार, धंधे में आज अच्छे लाभ के योग है। लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकतें हैं। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। आपको ऐसी राज की बातें आज पता चल सकती हैं, जो शायद आपके लिए कड़वी भी हो। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त बड़ा लाभ दे सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पुराना भुगतान मिल सकता है। आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति आपकी चुगली कर सकता है। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ कोई नया कार्य करने का मन बनेगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। बिना मांगे किसी को राय देना आपके लिए अच्छा नहीं है। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग करें। विदेश में रहने वाले लोग घर आ सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम अच्छे से निपट जाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

तनाव और चिड़चिड़ेपन के शिकार लोगों को आज मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ऑफिस में किस्मत का साथ आपको इतना नहीं मिलेगा, जितना आपने सोचा है। कार्यस्थल पर सुधार हो सकता है। नए अनुबंध होंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। अपनी योजना पार्टनर से शेयर न करें। जो भी करें अकेले ही करें। अप्रत्याशित बड़ा खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति गंभीर रूप से सोचने से बचें। कोई व्यक्ति आप पर निजी नकारात्मक टिप्पणी भी कर सकता है या आज आपकी आलोचना हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। यह दिन संघर्ष भरा है आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। आपके परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके मन में जो भी इच्छाएँ चल रही है वह सभी इच्छाएँ आज पूर्ण होगी। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पैसों से संबंधित परेशानी भी खत्म होगी। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स प्राप्त होंगे। आपको किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन्दिर में गुड़ का दान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका रोमांच अपने चरम पर रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। व्यवसाय और राजनीति में आप पिछले गलतफहमी को दूर करने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में सावधान रहना होगा। किसी से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मकर राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जरूरत से ज्यादा इगो न रखें। आपका समय खराब हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको आज अपने कार्य क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। उचित विचार के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। दूर स्थान या विदेश से आपके लिए कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोई भी जोखिम भरा काम न करें। गलतफहमियाें के कारण परेशान हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे आज बातचीत और संपर्क करने का मौका मिलेगा। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं या अधूरे भी रह सकते हैं। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको उनका सपोर्ट भी मिलेगा।

आपने Rashifal 2 February 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 February 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 February 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए सपने में अपनी या पूर्व-प्रेमी की शादी और सगाई देखने का क्या अर्थ हैं

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang