विशेष

मर्दों की शेविंग करती लड़की का वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी ने लिखा- ‘कुछ कहानियों को बार-बार…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारत के अच्छे और लोगों को प्रोत्साहित करने वाले नेताओं में एक माना जाता है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नज़र डाले तो यह बात साबित हो जाती है। स्मृति ईरानी अक्सर अपने परिवार और देश को लोगों को के बारे में नियमित रूप से दिल को छू लेने वाली पोस्ट करती रहती हैं। इसी तरह गुरुवार को उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पावरफुल मैसेज देता हुआ एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। वीडियो क्लिप 2 मिनट 19 सेकंड की है जो एक सच्ची कहानी है और 2019 में सामने आई थी।

स्मृति ईरानी ने पोस्ट किया ये वीडियो

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार स्मृति ईरानी एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक लड़की के संघर्ष की कहानी बताई गई है। जिसकी पिछले साल खूब चर्चा हुई थी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने अपने कैप्शन में लिखा है कि, ”कुछ कहानियों को बार-बार बताई जानी चाहिए।” आपको बता दें कि उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उत्तर प्रदेश के बनवारी टोला में रहने वाली दो लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। ये दोनों लड़कियां अपने पिता की दुकान में नाई का काम करती हैं। एक ओर जहां नाई के काम को समाज में लड़कों या मर्दों का काम माना जाता है, यह कहानी इस तरह की धारणाओं को चुनौती दे रही हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को शेविंग ब्लेड बनाने वाली कंपनी जिलेट ने पिछले साल एक विज्ञापन के जरिए सामने लाई थी।

घर की खराब स्थिति की वजह से संभाला था काम

यह कहानी वाकई में भावूक करने वाली है। दरअसल, इन दो बेटियों को अपने पिता की तबीयत खराब होने के बाद नाई का काम संभालना पड़ा। इन दो लड़कियों का नाम नेहा और ज्योति है। दुकान का नाम इन दोनों लड़कियों के नाम पर रखा गया है। ये बेटियां अपने पिता के इलाज कराने के साथ साथ खुद की पढ़ाई भी कर रही है। इस दुकान से वो इतना कमा लेती हैं कि इलाज और पढ़ाई दोनों का खर्च निकल सके।

स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियों में बताया गया है कि अमूमन पिता का पेशा लड़के को विरासत में मिलता है। लेकिन इन बेटियों को विरासत में गृहस्‍थी, रसोई और घर की जिम्मेदारियां मिली। वीडियो में आगे एक पिता लड़के के साथ नाई की दुकान में आते हुए दिखाई देता है। जिसके बाद ये दोनों लड़कियां उससे पूछती हैं कि – “काका दाढ़ी बना दूं?” इसके बाद बच्चा पिता से कहता है कि – “पापा ये लड़की होकर उस्तरा चला लेगी क्या?” पिता अपने बेटे को समझाता है कि – “बेटा उस्तरा को क्या पता उस्तरा चलाने वाला लड़की है या लड़का।” इसके बाद लड़की को शेविंग करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि पिछले साल इस वीडियो के वायरल होने के बाद इन दोनों लड़कियों की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन, इस बार स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को शेयर कर फिर एक बार यादे ताजा कर दी है।

Back to top button