बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद इन 8 क्लासिक फिल्मों ने रचा इतिहास, आज हैं सबकी फेवरेट

फिल्मों की दुनिया में कब क्या हो जाएगा, इसके बारे में पहले से कुछ भी कहना मुश्किल है। बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ज्यादा अच्छी नहीं होने पर भी बहुत चल जाती हैं, तो बहुत सी ऐसी फिल्में भी होती हैं, जो हर तरह से परफेक्ट होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो जाती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं, मगर बाद में इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया और ये सदाबहार फिल्मों के तौर पर बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज हो गईं।

अंदाज अपना अपना

फिल्म उस दौर के बड़े कलाकारों सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के अभिनय से सजी हुई थी। यह एक लाजवाब कॉमेडी फिल्म है, मगर रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह से पिट गई थी। हालांकि, बाद में फिल्म को खूब पसंद किया गया और आज इसकी लोकप्रियता की वजह से इसका रीमेक बनाने की बात चल रही है।

पाकीजा

बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को बनाने में 14 साल लगे थे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फिल्म को लोकप्रियता मीना कुमारी की मौत के बाद मिली। आज इसे बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

शोले

शोले का नाम भला आज कौन नहीं जानता, लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि रमेश सिप्पी की यह फिल्म रिलीज के बाद दो हफ्ते तक बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। बाद में डायरेक्टर को इसके क्लाइमेक्स को इस तरह से बदलना पड़ा कि अमिताभ बच्चन को जिंदा दिखाया जा सके। इसके बाद फिल्म चल पाई थी।

दिल से

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूके बॉक्स ऑफिस चार्ट में टॉप 10 में पहुंचने वाली पहली फिल्म बन गई थी। फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ सात फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले थे। इसका संगीत बहुत ही लोकप्रिय हो गया था। फिर भी फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

मेरा नाम जोकर

बॉलीवुड के शोमैन के नाम से मशहूर राजकपूर की यह फिल्म थी। फिल्म को बनाने में राजकपूर को 6 साल लग गए थे। आज इसे बॉलीवुड की सबसे क्लासिक फिल्मों में से एक में गिना जाता है, मगर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद फिल्म नहीं चल पाई थी। कुछ चीजों की अहमियत का अंदाजा लोगों को बाद में होता है। मेरा नाम जोकर के साथ भी यही हुआ।

अग्निपथ

अमिताभ बच्चन की यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। अमिताभ बच्चन के पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता के आधार पर यह फिल्म बनाई गई थी। अमिताभ ने इस फिल्म में फिल्म The Godfather में Marlon Brando की आवाज को कॉपी करने का प्रयास किया था, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया था। हालांकि, फिल्म को नेशनल अवार्ड मिलने के बाद दर्शकों ने इसे अलग नजरिये से फिर देखा और बाद में यह लोकप्रिय हो गई।

लम्हें

यश चोपड़ा ने जितनी फिल्में बनाई थीं, उनमें लम्हें उनकी सबसे फेवरेट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में श्रीदेवी की दोहरी भूमिका थी। यूके में यह फिल्म खूब चली थी  हालांकि, भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिर बाद में फिल्म खासी लोकप्रिय हुई और चलने लगी, लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म को आशातीत सफलता नहीं मिल पाई थी। आज इसे क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

सिलसिला

यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई सबसे रोमांटिक फिल्मों में से यह एक थी। इसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार, जया भादुरी और रेखा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया भादुरी और रेखा के बीच त्रिकोणीय प्यार देखने को मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। बाद में यह फिल्म खूब लोकप्रिय हुई और क्लासिक रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाने लगी।

इस तरह से बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हुईं, जिनकी अहमियत का अंदाजा शुरू में दर्शकों को नहीं हुआ। बाद में इन फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ती चली गई और आज उन्हें लोग बार-बार देखने की चाहत रखते हैं।

पढ़ें गणतंत्र दिवस पर सारा का दिखा अलग अंदाज, तिरंगे वाला ऑउटफिट पहनकर पहुंची डायरेक्टर के ऑफिस

Back to top button