बॉलीवुड

वीडियोः धर्मेंद्र को याद आया गुजरा जमाना, एरोप्लेन की सीढ़ियों पर बैठकर बोले-‘हम छतों पर चढ़कर.

फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन माने जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र आजकल अभिनय की दुनिया से दूरी बनाये हुए हैं। एक समय में धर्मेंद्र बॉलीवुड के सुपर स्टार थे। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी हैं। लोग आज भी धर्मेंद्र की इन यादगार फिल्मो को भूल नहीं पाए हैं। धर्मेंद्र के प्रशंसक बड़े पर्दे पर उन्हें बहुत मिस भी करते हैं। धर्मेंद्र खुद भी ज़्यादा दिनों तक अपने प्रशंषकों से दूर नहीं रह सकते। इसलिए वो अधिकतर सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र अधिकतर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र के फैंस उनके इन वीडियोज और तस्वीरों को बहुत पसंद करते हैं।

कुछ दिनों पहले ही धर्मेंद्र ने अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस वीडियो में धर्मेंद्र ने अपने पुराने दिनों को याद करते नज़र आ रहे है। धर्मेंद्र इस वीडियो में एरोप्लेन की सीढ़ियों पर बैठे नज़र आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें वो अपने बीते दिनों को याद कर करके के ये बता रहे हैं कि जब वो कभी हवाई जहाज में नहीं बैठे थे तब वो हवाई जहाज को किस तरह देखते थे।

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, ‘ उस समय हम हवाई जहाज को अपने घर की छतों पर चढ़कर देखा करते थे, वो गया, वो गया। आज के समय में तो बैलगाड़ी की तरह आसमान में भी बहुत सारे हवाई जहाज उड़ते हैं, इन पायलटों को देखकर बहुत खुश हूं।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘उनका आशीर्वाद, आपकी शुभकामनाएं, इस छोटी सी उम्र में उड़ना। हा हा हा….. काम मेरे लिए पूजा है। आपकी प्रतिक्रियाओं के लिए ढेर सारा प्यार।’

धर्मेंद्र के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सभी लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। धर्मेंद्र के फैन्स भी इस वीडियो पर कमैंट्स कर रहे हैं।धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी और अपने परिवार के साथ की पिक्चर्स और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले भी धर्मेंद्र का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमे वो शहीद जवान का एक वीडियो देख इमोशनल हो गए थे। हम आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र अंतिम बार साल 2018 में फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। इस फिल्म में काम करने के बाद धर्मेंद्र किसी दूसरी फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। उनके सभी फैन्स उन्हें बिग स्क्रीन पर बहुत मिस करते हैं। इसलिए धर्मेंद्र हमेशा अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर संवाद बनाये रखते हैं।

Back to top button