स्वास्थ्य

Belly Fat: एक महीने में ही गायब हो जाएगी तोंद, बस करें इस जादुई डाइट का पालन

बढ़ते वजन को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। अपने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए लोग खानपान पर खूब ध्यान देते हैं। जबकि कई लोग रोज सुबह खाली पेट शहद का पानी पीते हैं। रोज सुबह गुनगुना शहद का पानी पीने से वजन बढ़ने से रोकता है औ इस पानी को सेहत के लिए उत्तम माना जाता है।

40 की आयु पार करने के बाद अक्सर महिलाओं और पुरुषों का वजन एकदम से बढ़ जाता है और उनकी तोंद निकल आती है। कई लोगों को लगता है कि अगर वो रोज शहद का पानी पीएं तो उनकी तोंद अंदर हो जाएगी, जो कि गलत धारण हैं। क्योंकि 40 के बाद वजन इतनी आसानी से कम नहीं होता है और तोंद से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। मात्र शहद का पानी पीने से तोंद अंदर करना नामुमकिन हो जाता है।

इस तरह से करें तोंद को अंदर

बढ़ती आयु के साथ ही शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं और कई लोगों का वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने पर इसे नजरअंदाज ना करें और वजन को कम करने की कोशिश करें। वजन कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका डाइट निभाती है। सही डाइट लेने पर वजन को कम किया जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें और केवल उन्हीं चीजों को खाएं जो शरीर को ऊर्जा दें और वजन को कम करने में मददगार हों।

वजन कम करने हेतु आप इस डाइट को फ्लों करें और नीचे बताई गई चीजों को डाइट में शामिल करें।

  • रोज सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने के बाद खाली पेट ग्रीन टी पीएं। इसे पीने से चर्बी कम हो जाती है।
  • सुबह दूध और अंडे का सेवन करें। दूध की जगह चाहें तो एक गिलास जूस भी पी सकते हैं।
  • दोपहर को तीन रोटी, एक कटोरी दाल और सलाद खाएं। इसके अलावा किसी और चीज का सेवन ना करें।
  • शाम को चाय और दो बिस्कुट खा सकते हैं या फल का सेवन कर सकते हैं।
  • रात को दाल, रोटी या चावल खा सकते हैं। दाल के अलावा  सब्जी और चिकन को भी शामिल सकते हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं और कम से कम 20 मिनट तक एक्सरसाइज करें। अगर आपसे एक्सरसाइज नहीं होती है तो आप योगा या दौड़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से खाना अच्छे से पच जाता है। अपनी नींद का पूरा ध्यान रखें और 8 घंटे की नींद जरूर लें।

जरूर करें इन नियमों का पालन

  • अगर आप सही से इन नियमों का पालन करें तो वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। वजन कम करने से जुड़े पहले नियम के अनुसार केवल कम कैलोरी वाले खाने का सेवन करें।
  • दूसरा नियम के तहत ढेर सारी एक्सरसाइज करें। शरीर को हमेशा एक्टिंव रखें।
  • तीसरे नियम के अनुसार लो कार्ब  फूड़ का सेवन।
  • चौथे नियम के तहत सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी या ग्रीन टी को पीएं।

इस आर्टिकल में बताई गई बातों को ध्यान में रखें और इनका पालन जरूर करें। इन बातों का फ्लों करने से आपकी तोंद अंदर हो जाएगी और महज 4 महीने के अंदर ही वजन कम हो जाएगा।

Back to top button