दिलचस्प

पत्नी साक्षी के साथ बाहों में बाहें डाल अरमान मलिक के गाने पर झूमते दिखे माही, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। माही की कप्तानी में भारत ने एक दिवसीय और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी जितने सक्रिय मैदान में दिखे हैं, उतने ही सक्रिय वे सोशल मीडिया पर भी नजर आते हैं। क्रिकेट के मैदान में उनकी लोकप्रियता की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही सक्रिय नजर आते हैं। हमेशा यहां अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिसके जरिए उनके फैंस इन बातों से रू-ब-रू होते रहते हैं कि आखिर उनकी जिंदगी में चल क्या रहा है।

फैन्स को मिल रही झलक

बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं होने की वजह से उनके बारे में ये कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि वे अब संन्यास लेने की ओर बढ़ गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर धोने की मौजूदगी से उनके प्रशंसक राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें कम-से-कम यहां अपने चहेते माही को देखने का मौका मिल जा रहा है। मैदान पर अपने बल्ले और विकेटकीपिंग से तो उन्होंने अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर भी वे अलग अंदाज में अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए दिख रहे हैं।

पहले भी दिखा ये खास अंदाज

पिछले कुछ समय में धोनी का रोमांटिक साइड भी उनके फैंस को देखने को मिला है। कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ नामक गाना गाते हुए दिख रहे थे। इस गाने को वे बड़े ही रोमांटिक अंदाज में गा रहे थे और उनके फैंस इसे देख कर अभिभूत हो गए थे।

मोहित हुए फैन्स


इस वीडियो को फैंस अभी भूले भी नहीं थे और इसे शेयर करना अभी बंद भी नहीं किया था कि अब धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है जो कि प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी का यह बहुत ही रोमांटिक वीडियो है। इस वीडियो में धोनी और साक्षी को रोमांटिक मूड में साथ में डांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों का यह डांस इन दोनों की तरह ही बहुत ही खूबसूरत है। एक रोमांटिक गाने पर दोनों बांहों-में-बांहें डाल डांस कर रहे हैं। धोनी के इस रोमांटिक अदा पर वीडियो को देखने वाले उनके प्रशंसक मोहित हुए जा रहे हैं।

झूम उठे साक्षी के साथ

अरमान मलिक, जो कि बॉलीवुड के एक प्रख्यात गायक हैं, वे फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का गाना ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। अरमान मलिक के सामने ही साक्षी के साथ धोनी खड़े हैं। दोनों इस गाने को सुन रहे हैं और एक-दूसरे की बाहों में झूमते हुए दिख रहे हैं। गाना इतना रोमांटिक है कि दोनों खुद को इस गाने पर मदहोश होने से रोक नहीं पा रहे हैं।

फैन्स को खूब आया पसंद

सोशल मीडिया पर साक्षी पहले भी धोनी को लेकर तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करती रही हैं। इन वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। धोनी का यह वीडियो प्रशंसकों को इतना पसंद आया है कि वे इस पर जमकर प्रतिक्रिया तो दे ही रहे हैं, साथ ही इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे में वीडियो बहुत वायरल हो गया है।

पढ़ें पहले पति के साथ ज़ोर-ज़ोर से हंसी, फिर अचानक शिल्पा शेट्टी को पड़ गया दौरा, करने लगीं अजीब हरकतें

Back to top button