राशिफल

आज बसंत पंचमी के दिन इन 7 राशियों को मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद, होगी ज्ञान की प्राप्ति

आज बसंत पंचमी है बतां दें कि बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती से जुड़ा हुआ है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह त्योहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। हम आपको बुधवार 29 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। थोड़े सावधान रहें, लोगों की बातों में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम: मंत्र का जप करें। व्यर्थ की चिंता न करें, मन को आराम मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। अनैतिक और अवैध काम करने की इच्छा भी होगी। ऐसे कामों से पूरी तरह बचें। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा। समाज में हर ओर से मान-सम्मान मिलेगा। मां सरस्वती का चित्र अपने अध्ययन कक्ष में रखें ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कोई काम अधूरा होने के कारण आपका डर बढ़ सकता है। लव लाइफ में लापरवाही से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आप भविष्य के लिये अपना बैंक बैलेंस मजबूत करने का प्लान बनायेंगे। नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जा सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आ सकता है। संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रोजगार सम्बन्धी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है लेकिन आपके हौसले बुलंद रहेंगे। वरिष्ठों से मदद और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। प्लान के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मूड भी खराब हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे। अगर बिना सोचे-समझे निवेश करने की गलती करेंगे तो आर्थिक समस्या हो सकती है। सिर्फ पैसे को आधार बनाकर अपने फैसले न करें। आपके मन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। आज आपको किसी से बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले आज ऊंचे स्तर पर रहेंगे। आपका व्यापार बहुत ही तेजी से चलेगा, इससे लाभ भी भरपूर होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। दैनिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आपके कुछ काम रुक सकते हैं। आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके धनकोष में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तो से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। कामकाज में सावधानी रखें। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। शिक्षक से मार्गदर्शन से आपको फायदा जरूर मिलेगा। ॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम: मंत्र का जप करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं। आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो। ऐसा काम करने से बचना चाहिए जिसमें पैसों का रिस्क हो। कामकाज में मन कम लगेगा। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आज मां सरस्वती का पूजन करते हुए श्वेत चंदन चढ़ाएं और सफेद रंग के वस्त्र दान करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपनी बड़ी से बड़ी समस्या का हल बहुत ही सरलता से कर लेंगे। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। नई नौकरी से जुड़ी खबर मिल सकती है। किसी की तरक्की से आपको जलन हो सकती है। अपने ही लोगों से विवाद हो सकता हैं। किसी खास मामले में अनुभवी लोगों से कोई अच्छी राय मिलेगी। कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें। अगर आप संगीत के क्षेत्र से हैं तो वाद्य यंत्रों की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका गुस्सा आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। किसी भी ऑफर के लिए तुरंत फैसला लेने से बचें। आज धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आज आप अपनी वाक्य चतुरता से बड़े से बड़ा कार्य बना लेंगे

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। मन में किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन न रखें तो ही अच्छा रहेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। मां सरस्वती की पूजा करते हुए उन्हें सिंदूर अर्पित करें।

आपने Rashifal 29 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वसंत पंचमी के दिन इस तरह से करें मां सरस्वती की पूजा, कला के क्षेत्र में मिलेगी प्रगति

Back to top button