स्वास्थ्य

ठंडे चावल गर्म करके खाना होता है खतरनाक, शरीर को होता है ऐसा नुकसान

कई लोगों को चावल बेहद ही पसंद होते हैं और वो रोज इन्हें खाया करते हैं। चावल दो प्रकार के होते हैं। जो कि ब्राउन राइस और वाइट राइस के नाम से जाने जाते हैं। ब्राउन राइस देखने में भूरे रंग के होते हैं और वाइट राइस का रंग सफेद होता है। अधिकतर लोग सफेद चावल ही खाना पसंद करते हैं। हालांकि सेहत के लिए ब्राउन राइस को ज्यादा उत्तम माना जाता है।

कुछ लोग बासी चावल या ठंडे चावल खाना पसंद करते हैं। जो कि गलत होता है। अगर आप भी बासी चावल खाते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि बासी चावल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ठंडे चावल खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

ठंडे या बासी चावल खाने के नुकसान

फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है

ठंडे या बासी चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। चावल को बार-बार गर्म करने से बैसिलस सेरेस की मात्रा बढ़ जाती है जो कि फूड पॉइजनिंग होने का कारण बनती हैं। फूड पॉइजनिंग के अलावा पेट में ऐंठन, दस्त, या उल्टी की शिकायत भी हो जाती है। इसलिए बासी चावल ना खाएं और हमेशा ताजे चावल का सेवन ही करें।

क्या होता है बेसिलस सेरेस –

बेसिलस सेरेस एक बैक्टीरिया होता है जो कि मिट्टी में पाया जाता है। ये बैक्टीरिया कच्चे चावल में मौजूद होता है। वहीं जब ठंडे चावलों को बार-बार गर्म किया जाता है तो चावल दूषित हो जाते हैं और इनमें बेसिलस सेरेस की मात्रा बढ़ जाती है।

बेसिलस सेरेस बैक्टीरिया पैथोजेनिक या रोग पैदा करने वाला बैक्टीरिया माना जाता है और जब चावल को दोबारा से गर्म किया जाता है तो ये बैक्टीरिया तेजी से बढ़ जाता है। बेसिलस सेरेस बैक्टीरिया आमतौर पर 4–60°C के बीच के तापमान पर बढ़ने लग जाता है और चावल में इसकी मात्रा बढ़ने से शरीर गंभीर रोगों से ग्रस्त हो जाता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली पड़ती है कमजोर

ठंडे या बासी चावल खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली पर बुरा असर पड़ता है और प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लग जाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने पर शरीर आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है और आप बीमार हो जाते हैं।

संक्रमण हो सकता है

छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी ठंडे चावल नहीं खाने चाहिए। इन्हें खाने से पेट में संक्रमण होने का खतरा अधिक हो जाता है और पेट खराब रहता है। साथ में ही खाना भी सही से नहीं पच पाता है और कई बार पेट में दर्द की शिकायत भी खूब रहती है।

इस तरह से करें ठंडे चावल का सेवन नहीं होंगे बीमार

ठंडे चावल को अगर सुरक्षित रूप से खाया जाए तो आप बीमार नहीं पड़ते हैं। ठंडे चावल या बासी चावल को आप गर्म करके ना खाएं। इन्हें फ्रिज से निकालकर कुछ देर के लिए रुम के तापमान में रहने दें और उसके बाद इनका सेवन कर लें। अगर आप चावल को गर्म करके ही खाना पसंद करते हैं तो इन्हें  165ºF या 74°C तक ही गर्म करें। इससे अधिक गर्म करने पर ये हानिकारक साबित हो सकते हैं।

Back to top button