अध्यात्म

ये संकेत मिलने पर समझ जाएं की आपकी पूजा से शनिदेव हो गए हैं प्रसन्न

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन इनकी पूजा की जाती है और इन्हें तेल, लोहा, तिल और काली चीजें चढ़ाई जाती हैं। दरअसल कुंडली में शनि देव की दिशा उल्टी चलने पर जीवन में कष्ट आने लग जाते हैं और इन्हीं कष्टों से बचने के लिए शनिदेव की पूजा कर इन्हें प्रसन्न किया जाता है। ताकि इनकी व्रक दृष्टि से बचा जा सके।

शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने के बाद वो आप से प्रसन्न हुए की नहीं इसके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। नीचे बताए गए संकेत मिलने पर समझ लें कि आपकी पूजा सफल हुई है और शनिदेव की कृपा आप पर बन गई है।

मिलती है सफलता

शनिदेव आपकी पूजा से अगर प्रसन्न हो जाते हैं तो आपको हर क्षेत्र में प्रगति मिलने लग जाती है और जिन कार्यों के सफल होने में बाधा आ रही होती है वो कार्य भी सफलता के साथ पूरे हो जाते हैं।

बाल और नाखून

अगर आपके बाल और नाखून मजबूत रहते हैं तो समझ लें कि शनिदेव की कृपा आप पर बनीं हुई है। इसी तरह से आंखों की रोशनी का कमजोर ना होना और हड्डी और नसों का सेहतमंद रहना शनिदेव आपके अनुकुल हैं इसका संकेत माना जाता है।

मन सदा रहता है शांत

शनिदेव की कृपा अगर आप पर बन जाती है तो आपका मन सदा शांत रहता है, आपको डर नहीं लगता है और किसी भी तरह की घबराहट नहीं होती है। दरअसल शनि की खराब दिशा चलने पर मन अशांत रहता है और हर वक्त डर लगता है। वहीं शनिदेव की पूजा करने के बाद अगर ये परेशानी ना हों तो समझ लें की शनिदेव आप से प्रसन्न हो गए हैं।

धन की प्राप्ति होना

शनिदेव की बुरी दिशा चलने पर संपत्ति और धन हानि होती है। हालांकि पूजा करने के बाद अगर शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाते हैं तो आपको धन लाभ होने लग जाता है और संपत्ति भी जुड़ने लग जाती है। इसके साथ ही  समाज में मान-सम्मान भी बढ़ जाता है।

चप्पल का चोरी होना

अचानक से चप्पल और जूते चोरी होना शुभ माना जाता है। लाल किताब के अनुसार जिन लोगों पर शनि की बुरी दिशा चल रही होती है अगर उनके चप्पल या जूते चोरी हो जाएं तो ये अच्छा संकेत होता है और शनि देव की बुरी दृष्टि से रक्षा होती है।

किस तरह से करें शनिदेव को प्रसन्न

लगाएं शामी का पेड़

शामी का पेड़ शनिदेव का पेड़ माना जाता है और इस पेड़ की पूजा करने से शनिदेव की कृपा बन जाती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार के दिन इस पेड़ की पूजा करें या फिर अपने घर के बाहर या पश्‍चिम दिशा में शमी का वृक्ष लगा दें। ये उपा करते ही शनि आपको कभी भी कष्ट नहीं देंगे।

हनुमान चालीसा पढ़े

रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से और शनिवार के दिन हनुमान की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और जीवन में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं करते हैं।

करें काली चीजों का दान

काली दाल, चप्पल, जूते, कपड़े, तिल और इत्यादि चीजों का दान करना शुभ माना जाता है और किसी भिखारी को ये चीजे दान में देने से भी शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा आप पर बनाए रखते हैं।

Back to top button