बॉलीवुड

प्रियंका को साड़ी में देखते ही खुद को रोक नहीं पाए निक जोनस, खुलेआम कह दी इतनी बड़ी बात

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। ऐसे में इस बार वे अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आई हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को देखते ही न सिर्फ उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं, बल्कि उनके पति भी खुद को रोक नहीं पाए और फिर से उन्होंने सार्वजनिक रुप से कमेंट किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अब बहुत ही कम फिल्में करती हैं, जिसकी वजह से साल या दो साल में उनकी एकाक फिल्में ही पर्दे पर रिलीज होती है, ऐसे में उनके फैंस उनकी खूबसूरती का दीदार सोशल मीडिया पर ही कर लेते हैं। खैर, यहां हम प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट तस्वीर की बात कर रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज बिल्कुल अलग लग रहा है और ऐसी तस्वीर पहले किसी ने नहीं देखी होगी, तभी तो निक जोनस भी खुद को रोक नहीं पाए।

साड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने दिया पोज

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वे प्रिटेंट साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी का कलर ब्लू और व्हाइट है, जिसमें उनकी खूबसूरती बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। इस तस्वीर में उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। बता दें कि इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल कूल नजर आ रही हैं। वे स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं, जिसकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने बाल को ओपन रखा है।

पति निक जोनस ने किया ये कमेंट

देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर निक जोनस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए, जिसकी वजह से एक बार फिर उनके प्यार की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रही है। दरअसल, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की साड़ी वाली तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि स्टनिंग। इसके अलावा उन्होंने लव वाला स्माइली भी बनाया, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुल मिलाकर इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं।

स्काई इज द पिंक में नजर आई थी प्रियंका चोपड़ा

लंबे समय से बॉलीवुड में दूर रहने वाली प्रियंका चोप़ड़ा ने पिछले साल ही कमबैक किया, जिसके बाद उनकी फिल्म स्काई इज द पिंक पर्दे पर रिलीज हुई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, लेकिन स्टोरी लोगों के दिलों को छू नहीं सकी, जिसकी वजह से ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हो गई, ऐसे में फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं है। हालांकि, उनके फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button