बॉलीवुड

सैफ की ऑनस्क्रीन बेटी के नाना ने की चार शादियां, 70 साल की उम्र में भी लिए सात फेरे

बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। कभी अपने हैंडसम लुक की वजह से, तो कभी अपने फैमिली के साथ फोटोज की वजह से। बता दें पिछले दिनों उनकी फिल्म तानाजी बॉक्स ऑफिस पर आई थी, जिसने पर्दे पर खूब धमाल मचाया। इसमें उनके साथ अजय देवगन और काजोल भी थे। अब उनकी अगली फिल्म आनेवाली है, जवानी जानेमन। सैफ अब उसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रीलीज हो चुकी है। और ट्रेलर ने काफी लाइम लाइट लिया था। ट्रेलर रीलीज होने के कुछ ही घंटों में 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया।

इस फिल्म के पोस्टर आने के बाद से ही ये फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। अब ट्रेलर रीलीज होने से कुछ हद तक इसकी कहानी भी समझ आ रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक प्ले ब्वाय की भूमिका में दिख रहे हैं। जो आशिक मिजाज हैं और उसे पार्टी और लड़कियां खूब पसंद हैं। ऐसे में एक दिन उसके सामने आलया फर्नीचरवाला आती हैं और ये बताकर झटका दे देती हैं कि वो उनकी बेटी हैं। और यहीं से फिल्म में सैफ अली खान की जिंदगी में बदलाव आ जाता है। फिल्म में आलया के मां रोल तब्बू ने निभाया है। अब देखना होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती है।

सैफ अली खान जो जवानी जानेमन में मुख्य किरदार में हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई में आलया फर्नीचरवाला के साथ देखा गया। बता दें आलया फर्नीचरवाला इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। आलया भी एक स्टार किड हैं। आलया, पूजा बेदी की बेटी हैं। जो सैफ और तब्बू के साथ जवानी जानेमन फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे। आलया ने न्यूयॉर्क से पढ़ाई की है। उन्होंने डायरेक्शन का कोर्स पढ़ा है। और पढ़ाई के दौरान ही आलया ने ये तय किया था कि वो अपना कैरियर फिल्मों में ही बनाएंगी।

बता दें कि आलया के नाना यानी पूजा बेदी के पापा का नाम कबीर बेदी है। और कबीर अब तक चार शादियां कर चुके हैं। ये सच बात है कि कबीर बेदी को उनके फिल्मी एक्टिविटी के लिए कम बल्कि उनके पर्सनल लाइफ की वजह से उन्हें ज्यादा जानते हैं।

कबीर बेदी की पहली पत्नी का नाम प्रोतिमा था। जिनसे शादी के बाद पूजा बेदी का जन्म हुआ था। लेकिन 5 साल बाद कबीर और प्रोतिमा का तलाक हो गया था। और उसके कुछ सालों बाद प्रोतिमा का देहांत भी हो गया। उसके बाद कबीर का नाम ब्रिटीश फैशन डिजाइनर सुजैन हम्फ्रैस से जुड़ा। अफेयर के कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन ये शादी भी बहुत दिनों तक नहीं टिकी और दोनों की तलाक हो गई।

इसके बाद कबीर की मुलाकात एक टीवी और रेडियो प्रजेंटर से हुई। जिसका नाम निक्की था। साल 1992 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस शादी का अंत भी पिछले दो शादियों की तरह तलाक पर जाकर हुआ। इसके बाद कबीर बेदी जब 70 के हो गए तो उन्होंने अपनी चौथी शादी एक टीवी प्रोड्यूसर परवीन दोसांझ से की।

Back to top button