स्वास्थ्य

जानिए क्यों सोते समय मुंह से निकलती है लार और इस समस्या से छुटकारा पाने के उपाय

कई लोग जब गहरी नींद में होते हैं तो उनके मुंह से लार निकलने लग जाती है। लोगों को सोते समय मुंह से लार निकलना आमबात लगती है। जो कि गलत सोच है। क्योंकि शरीर के स्वस्थ ना होने पर ही मुंह से लार निकलती है। डॉक्टरों के अनुसार लार निकलने के कई सारे कारण होते हैं और जब लार निकलती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मुंह से लार निकलने के कारण

  • मुंह से लार निकलने का मुख्य कारण नाक में एलर्जी होना होता है।
  • कई बार बाजार का खाना खाने से मुंह में ज्यादा लार बनने लगती है और सोते वक्त लार मुंह से बाहर निकलती है। दरअसल शरीर में ग्लैंड्स होती हैं जो कि लार बनाने का कार्य करती है। गलत तरह का खाना खाने से ये ग्लैंड्स सोते समय अधिक लार बनाने लग जाती हैं।
  • पेट सही ना होने पर भी सोते समय लार मुंह से निकलती है। इसके अलावा टॉन्सिल्स में सूजन के कारण लार शरीर में जाने की जगह बाहर निकलने आती है।

मुंह से लार निकलने पर आजमाएं ये उपाय

सोने से पहले कुल्ला करें

रात को हमेशा सोने से पहले कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह में अधिक लार नहीं बनती है। दरअसल भोजन करने के बाद मुंह में ज्यादा लार का निर्माण होता है। वहीं खाना खाते ही अगर कुल्ला कर दिया जाए तो लार की समस्या नहीं होती है।

पेट का रखें सही ख्याल

पेट खराब होने पर भी लार बनने लग जाती है और जिन लोगों को एसिडिटी होती है उन लोगों के मुंह में लार अधिक बनती है। इसलिए अपने पेट का खासा ध्यान रखें और केवल सही खाना खाएं। क्योंकि गलत तरह का आहार लेने से पेट संबंधित रोग हो जाते है।

अच्छी नींद लें

कम नींद लेने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इसलिए नींद सही से लें और कम से कम 8 घंटे तक सोएं। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद ना सोएं। हमेशा खाना खाने के बाद कुछ देर तक घूमें। ऐसा करने से खाना सही से पच जाता है और गैस की समस्या नहीं होती है।

एक्सरसाइज या योग करें

जिन लोगों का शरीर सक्रिय नहीं होता है उन लोगों के मुंह में अधिक लार बनती है। इसलिए आप अपने शरीर को फीट रखें और रोज कम से कम 30 मिनट का एक्सरसाइज और योगा किया करें।

घरेलू उपचार

  • मुंह से लार निकलने की समस्या होने पर आप तुलसी के पत्ते दिन में दो से तीन बार खाएं। तुलसी के पत्ते खाने से ये समस्या सही हो जाती है। आप चाहें तो तुलसी की चाय भी पी सकते हैं।
  • रोज पानी में फिटकरी मिलाकर इस पानी से कुल्ला करें। ये उपाय करने से मुंह में अधिक लार नहीं बनती है।
  • दालचीनी खाने से मुंह से लार निकलने की समस्या खत्म हो जाती है। दालचीनी के पाउडर को आप दूध में मिलाकर इस दूध का सेवन रोज करें। एक हफ्ते के अंदर ही ये समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

Back to top button