अध्यात्म

हर समस्या को तुरंत दूर कर दें ये 5 अचूक चमत्कारी टोटके, महालक्ष्मी जी की होगी कृपा

जीवन में सुख शांति बनीं रहे और सदा धन लाभ हो इसकी कामना हर कोई व्यक्ति करता है। अगर आप भी सुखी जीवन पाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए टोटकों को करें। इन टोटकों को करने से घर में सुख शांति और धन लाभ की कमी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं इन टोटकों के बारे में।

पहला उपाय

व्यापार में धन लाभ बना रहे इसके लिए आप ये उपाय करें। इस उपाय के तहत अमावस्या या शनिवार के दिन एक नींबू के चार हिस्से कर दें। इसके बाद नींबू के इन हिस्सों में पीली सरसों और एक-एक लौंग डाल दें। इसके बाद ये नींबू अपने व्यापार स्थल पर रख दें। वहीं शाम के समय नींबू को लाल रंग के कपड़े में लपेट दें। इसके बाद ये कपड़ा कुंए में डाल जाएं। याद रहे ये टोटका करते हुए आपको कोई देखे ना। ये टोटका करने से व्यापार सही से चलने लग जाएगा। साथ में ही व्यापार पर लगी नजर भी दूर हो जाएगी। आप इस उपाय को लगातार तीन अमावस्या या शनिवार के दिन करें।

दूसरा उपाय

अक्सर हम लोगों के मन में ऐसी कई सारी मनोकामनाएं होते हैं जो कि पूर्ण नहीं हो पाती हैं। अगर आपके मन में भी कोई मनोकामना है तो आप इस उपाय को करें। ये उपाय करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। उपाय के तहत हल्दी की 7 साबुत गाठें, 7 गुड़ की डली, एक रूपए का सिक्का लेकर इन्हें एक लाल रंग के कपड़े में बांध दें। कपड़े में इन चीजों को बांधते समय अपने मन में अपनी कामना बोलें। फिर ये कपड़ा किसी पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें। इस उपाय को आप लगातार तीन गुरुवार करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होने में जो बांधाएं आ रही हैं वो दूर हो जाएगी।

तीसरा उपाय

किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए इस टोटके को आजमाकर देंख। उपाय के अनुसार जब भी आप कोई कार्य करने जाएं तो अपने पर्स में दो लौंग रख दें। घर से बाहर जाते समय इन लोगों को मुख्य दरवाजे पर रखे दें और इनके ऊपर पैर रखते हुे घर से बाहर निकल जाएं। ये उपाय करने से जो कार्य आप करने जा रहे हैं उसमेें आपको केवल कामयाबी ही मिलेगी।

चौथा उपाय

घर में सुख-शांति बनाएं रखने हेतु रोज सुबह खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के  लिए बनाएं। इस रोटी में थोड़ा सा घी और गुड़ भी लगा दें। इस रोटी को गाय को खिला दें।  प्रतिदिन प्रथम रोटी गाय को खिलाने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और समृद्धि आएगी।

पांचवा उपाय

जिन लोगों का विवाह होने में परेशानी आ रही है वो लोग इस टोटके को जरूर करके देखें। ये टोटका करने से विवाह जल्द ही हो जाएगा। उपाय के तहत गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और केलों का दान करें। साथ में ही इस दिन हल्दी के पानी से स्नान भी करें। ये उपाय करने से जल्द ही विवाह हो जाएगा। ये उपाय आप 11 गुरुवार तक करें।

Back to top button