बॉलीवुड

बिना पैंट के क्यों नाचे प्रियंका और निक? इनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल

फिल्मी सितारे अपने किसी ना किसी एक्टिविटी से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते नजर आते हैं। कोई अपने अफेयर के लिए सुर्खियों में रहता है तो कोई अपने किसी फेमस काम के कारण वायरल होता है लेकिन बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर की निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपडा अक्सर अपने पति के साथ ही सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले कुछ दिनों से इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि बिना पैंट के क्यों नाचे प्रियंका और निक? इसके पीछे की वजह चलिए आपको बताते हैं।

बिना पैंट के क्यों नाचे प्रियंका और निक?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका नया गाना रिलीज हुआ है जिसका वीडियो खूब सुर्खियों में और इसमें निक जोनस के साथ प्रियंका डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक है और दोनों वीडियो में सफेद शर्ट पहने हैं लेकिन किसी ने पैंट नहीं पहनी। प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही हैं और ये गाना साल 1980 के व्हाट ए मैन गोटा डू का दूसरा वर्जन है। इससे पहले निक ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस गाने के रिलीज होने के बाद लाखों लोग इसे देख चुके हैं और लोगों ने निक के साथ प्रियंका की कैमिस्ट्री की खूब तारीफ भी की है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका पिंक कलर की ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पहने नजर आईं तो वहीं निक भी ब्लैक कोट-पैंट में हैंडसम लग रहे थे। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस करते भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

OUT NOW! #WhatAManGottaDoVideo @nickjonas @jonasbrothers

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


इसके बाद प्रियंका और निक दोनों अपने होंठ से लिप्स्टिक साफ करते नजर आए। इस फंक्शन का वीडियो काफी वायरल हुआ था। दोनों एक-दूसरे की कितनी केयर करते हैं वो आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं। प्रियंका और निक के प्यार का गवाह अब ये नया वीडियो है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से साल 2018 में दिसंबर के महीने में शादी की थी। इनकी शादी भारत के जोधपुर में काफी धूमधाम से हुई और इसके बाद दिल्ली, मुंबई, अमेरिका सहित कई जगह इन्होंने रिसेप्शन पार्टी भी थ्रो की थी।

Back to top button